फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 new industrial areas will open in Haryana

Haryana: राज्य में खुलेंगे 10 नए औद्योगिक क्षेत्र, जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है प्लान?

Wed, 10 Sep 2025 11:13 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:13 AM IST
सार

हरियाणा में जल्द ही 10 नए  औद्योगिक क्षेत्र और एक रिहायशी क्षेत्र के निर्माण के लिए काम शुरू हो गया है। सरकार ने इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
10 new industrial areas will open in Haryana
औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में 10 नए औद्योगिक क्षेत्र और एक रिहायशी क्षेत्र विकसित करने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सरकार ने 35,500 एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 अगस्त तक पोर्टल पर किसानों से जमीन बेचने के लिए आवेदन मांगे गए थे। किसानों ने जिन जमीनों को बेचने के लिए आवेदन किए हैं उनका अगले 15 दिन में नक्शों से मिलान कर ब्योरा तैयार होगा।

विज्ञापन


सरकार ने फरीदाबाद में 4500 एकड़ नियोजित रिहायशी जमीन खरीदने के लिए आवेदन मांगे थे। यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से खरीदी जाएगी। इसी तरह से हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों की बसावट के लिए 31 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी ने संयुक्त रूप से किसानों से भूमि बेचने के आवेदन लेने के लिए ई-भूमि पोर्टल खोला था। 
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. यश गर्ग का कहना है कि किसानों के जमीन बेचने के आवेदनों का पूरा ब्योरा तैयार होने के बाद सरकार को पूरी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद सरकार तय करेगी कि दोबारा से जमीन बिक्री के लिए पोर्टल खोलने हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: एनिमिया मुक्त अभियान में हरियाणा ने हासिल किया दूसरा स्थान, पहले पायदान पर रहा ये राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed