फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10,000 cases of illegal alcohol seized in police raid

पंजाब चुनाव: पुलिस की छापेमारी में 10,000 पेटी अवैध शराब बरामद

Sat, 28 Jan 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 28 Jan 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
10,000 cases of illegal alcohol seized in police raid
10,000 पेटी अवैध शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
बठिंडा जिला पुलिस प्रशासन और एक्साइज विभाग ने एसडीएम से मिलकर शनिवार को शहर के फोकल प्वाइंट स्थित दो शराब के गोदामों पर छापामारी की। वहां से अवैध शराब की दस हजार पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


एसडीएम बठिंडा साक्षी साहनी ने बताया कि पुलिस व एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गोदामों में अन्य राज्यों से संबंधित भारी मात्रा में शराब रखी हुई है। इस वजह से उन्होेंने शुक्रवार को एक्साइज विभाग व पुलिस से मिलकर रेड की। इस दौरान एक गोदाम से छह हजार पेटियां शराब बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि उक्त शराब की छोटी बड़ी बोतलों पर अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड लिखा हुआ था। इसके बाद विभाग व चुनाव अधिकारियों ने जब दूसरे गोदाम में रेड की तो वहां से चार हजार शराब की अवैध पेटियां बरामद की गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया था। इसके अलावा एक्साइज विभाग ने उक्त शराब को सील कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed