फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.30 lakh cheated from girl in the name of getting job in bank

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 1.30 लाख की ठगी

Fri, 08 Oct 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh cheated from girl in the name of getting job in bank
चंडीगढ़। बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिरों ने सेक्टर-35 निवासी एक बीकॉम की छात्रा को 1.30 लाख रुपये की चपत लगा दी। इतना ही नहीं शातिरों ने छात्रा को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक भेज दिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-35 निवासी दविंदर सिह ने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। बेटी ने बैंक में जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी बीच उसके मोबाइल पर कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही ऑनलाइन इंटरव्यू लिया और बेटी को पंजीकरण के लिए 7 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। उनकी बेटी ने पंजीकरण फीस 7 हजार, 10 हजार रुपये मेडिकल फीस और 47 हजार रुपये वेरिफिकेशन फीस के नाम पर जमा करवा दिए। इसके बाद उनकी बेटी को एचडीएफसी बैंक की तरफ से नियुक्ति पत्र भी मिला। जब बेटी ने नौकरी ज्वाइन करने गई तो बैंक की शाखा ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बता दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed