{"_id":"58d50e7f4f1c1b870a1a3cc1","slug":"no-plans-to-introduce-5-000-and-10-000-rupee-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार नहीं लाएगी 5000 और 10000 के नए नोट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
केंद्र सरकार नहीं लाएगी 5000 और 10000 के नए नोट
amarujala.com- Submitted by : मोहित
Updated Fri, 24 Mar 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की 5,000 और 10,000 के नोट लाने की कोई योजना नहीं है। नोटबंदी के सरकार की योजना थी कि 500 और 2000 के नए नोटों के बाद बड़े नोटों को अर्थव्यवस्था में ला सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और वह बड़े नोटों को बाजार में नहीं लाएगी।
विज्ञापन
वहीं पिछले महीने पिछले महीने आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा था कि 1000 का नोट दोबारा सर्कुलेशन में लाने की कोई योजना नहीं है। वहीं छोटे नोटों 10, 20, 50 के नए नोटों की छपाई का ऐलान सरकार पहले ही कर चुकी है। वहीं सरकार की 10 का प्लास्टिक का नोट लाने की भी योजना है।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद 500/1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद अर्थव्यवस्था से 86 फीसदी करंसी चलन से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन