{"_id":"6b03d5f529f17d5100080720","slug":"financial-crisis-deepens-at-spicejet-pilots-association-seeks-government-help-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज, वेतन बकाया और खड़े विमान: स्पाइसजेट पर गहराया आर्थिक संकट, पायलट एसोसिएशन ने सरकार से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्ज, वेतन बकाया और खड़े विमान: स्पाइसजेट पर गहराया आर्थिक संकट, पायलट एसोसिएशन ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
Mon, 23 Nov 2026 11:28 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:28 AM IST
सार
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने स्पाइसजेट की बिगड़ती वित्तीय और परिचालन स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। एयरलाइन कर्ज, वेतन बकाया और विमानों के खड़े होने जैसी समस्याओं से जूझ रही है। डीजीसीए ने भी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट की हालत क्यों बिगड़ी?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से आग्रह किया है कि वे संकट से जूझ रही स्पाइसजेट लिमिटेड की बिगड़ती वित्तीय और परिचालन स्थिति पर ध्यान दें। इस स्थिति ने एक बार फिर भारतीय एयरलाइंस की वित्तीय कमजोरी और विमानन सुरक्षा पर इसके संभावित प्रभावों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
पायलट एसोसिएशन ने क्या कहा?
पायलट एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि स्पाइसजेट में मौजूदा संकट केवल एक कॉर्पोरेट वित्तीय मामला नहीं है, बल्कि इसके व्यापक परिणाम हैं जो यात्रियों, एयरलाइन कर्मचारियों, पायलटों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों, विमान पट्टे पर देने वालों (एयरक्राफ्ट लेसर्स) और सेवा प्रदाताओं पर पड़ सकते हैं।
पत्र में कहा गया है, 'मौजूदा हालात को देखते हुए एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति और मौजूदा रेगुलेटरी सिस्टम की पर्याप्तता की व्यापक समीक्षा जरूरी है, ताकि वित्तीय संकट को उस समय पहचाना जा सके, इससे पहले कि यह कामकाज और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं में बदल जाए।'
विज्ञापन
स्पाइसजेट किन दिक्कतों का सामना कर रहा?
इसमें बताया गया है कि स्पाइसजेट लगातार कैश-फ्लो की समस्याओं, बढ़ते कर्ज और अपनी रोजमर्रा की वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रही है। वित्तीय तंगी, विमान पट्टेदारों को भुगतान न होने, रखरखाव से जुड़ी समस्याओं और पुर्जों व स्पेयर पार्ट्स की व्यवस्था करने में कठिनाइयों के कारण एयरलाइन के विमानों का एक बड़ा हिस्सा खड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार, पायलटों और अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हुई है, और कुछ कर्मचारियों का वेतन तो कई महीनों से बकाया है।
पत्र में आगे कहा गया है कि एयरलाइन पर एयरपोर्ट ऑपरेटरों, तेल कंपनियों, रखरखाव सेवा प्रदाताओं, विमान पट्टेदारों और अन्य सेवा प्रदाताओं का काफी भुगतान बकाया है। इसमें इस बात पर भी जोर दिया गया है कि उड़ानों के रद्द होने, देरी होने और तय शेड्यूल में गड़बड़ी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी और कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
कारण बताओ नोटिस जारी किया
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 17 नवंबर, 2026 को एक 'शो-कॉज नोटिस' (कारण बताओ नोटिस) जारी किया है। इसमें कामकाज में रुकावटों, नियमों का पालन न करने, बकाया भुगतान, विमानों के खड़े होने और कंपनी को उबारने के लिए कोई ठोस योजना न होने जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। खबरों के मुताबिक, एयरलाइन से सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
स्पाइसजेट बोर्ड ने वित्तीय साधनों के जरिए 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इन फंड्स के मिलने का समय, उनकी उपलब्धता और उनका सही इस्तेमाल कंपनी के पुनरुद्धार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।
स्पाइसजेट की हिस्सेदारी कितनी गिरी?
पत्र में आगे कहा गया है, अक्तूबर 2026 में स्पाइसजेट की घरेलू बाजार हिस्सेदारी गिरकर लगभग 0.6 प्रतिशत रह गई है, जो इसके कामकाज में आई भारी कमी को दर्शाती है। ये हालात बताते हैं कि एयरलाइन की मुश्किलें काफी गहरी हैं और इन्हें केवल थोड़े समय के लिए वित्तीय मदद देकर हल नहीं किया जा सकता।'