{"_id":"5fae5c8d8ebc3e9bb744ce71","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-on-positive-note-sensex-ended-above-43000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 43000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 43000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स
Fri, 13 Nov 2020 03:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 13 Nov 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 85.81 अंक ऊपर 43443 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.23 फीसदी (29.15 अंक) की बढ़त के साथ 12719.15 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इचर मोटर्स, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, टाटा स्टील और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
इंडिगो पेंट्स ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवदेन किया
सिकोइया कैपिटल द्वारा समर्थित इंडिगो पेंट्स ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष शुरुआती कागजात दाखिल किए हैं। ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग मसौदा (डीआरएचपी) के मुताबिक आईपीओ के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि निजी इक्विटी फर्म सिकोइया कैपिटल द्वारा 58,40,000 इक्विटी शेयरों को बेचने की पेशकश की जाएगी।
आईपीओ से मिली धनराशि का इस्तेमाल कंपनी की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। बाजार सूत्रों के मुताबिक आईपीओ से 1,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस निर्गम की लीडिंग बुक मैनेजर हैं।
गिरावट पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 257.28 अंक (0.59 फीसदी) नीचे 43099.91 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 69.40 अंकों की गिरावट (0.55 फीसदी) के साथ 12621.40 पर हुई थी।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 236.48 अंक यानी 0.54 फीसदी गिरकर 43,357.19 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 58.35 अंक यानी 0.46 फीसदी लुढ़ककर 12,690.80 अंक पर बंद हुआ।