सुंदर पिचाई को 2020 में मिलेगा 1718 करोड़ रुपये का पैकेज, बेसिक सैलरी में 200 फीसदी इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्फाबेट के सीईओ बनने पर सुंदर पिचाई को सालाना 1718 करोड़ रुपये (24.2 करोड़ डॉलर) का पैकेज मिलेगा। पिचाई को हाल ही में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का सीईओ बनाया गया था। इसके साथ ही पिचाई की बेसिक सैलरी में 200 फीसदी का इजाफा किया गया है। नया सैलरी पैकेज एक जनवरी 2020 से लागू होगा।
20 लाख डॉलर होगी बेसिक सैलरी
पिचाई को अगले साल बेसिक सैलरी के तौर पर 20 लाख डॉलर (14.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं 24 करोड़ डॉलर (1704 करोड़ रुपये) स्टॉक ऑप्शन के तौर पर मिलेंगे। 24 करोड़ डॉलर में से 12 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड तिमाही किश्तों में मिलेगा। 2018 में पिचाई की गूगल सीईओ के तौर पर 4.6 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी मिली थी, अब इसमें 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2018 में पिचाई को कुल 19 लाख डॉलर (135 करोड़ रुपये) के वेतन-भत्ते मिले थे। इसमें 6.5 लाख डॉलर (4.6 करोड़ रुपये) बेसिक सैलरी थी। फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक हफ्ते में सुंदर पिचाई अगर 40 घंटे काम करते है, तो ऐसे में उनकी हर घंटे की सैलरी 2,25,961 डॉलर यानी करीब 1.60 करोड़ रुपये बैठती है।
सुंदर पिचाई से काफी आगे हैं टिम कुक और सत्या नडेला
हालांकि सुंदर पिचाई को जो वेतन-भत्ते मिले थे, वो एप्पल के सीईओ टिम कुक और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक सत्या नडेला के मुकाबले काफी कम है। टिम कुक को 2018 में 957 करोड़ रुपये और सत्या नडेला को 306 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं सबसे वेतन-भत्ते टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 3591 करोड़ रुपये मिला था।
तिलरे के ब्रेनडेन केनेडी को 1792 करोड़ रुपये, वॉल्ट डिजनी के बॉब टाइगर को 1022 करोड़ रुपये और पालो अल्टो नेटवर्क के निकेश अरोड़ा को 910 करोड़ रुपये रुपये मिले थे।
कौन हैं सुंदर पिचाई?
भारतीय मूल के सुंदर पिचाई का वास्तविक नाम सुंदरराजन है। उनका जन्म मदुरै (तमिलनाडु) में 1972 में हुआ था, लेकिन वो चेन्नई में पले-बढ़े। उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर और पिता रघुनाथ पिचाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे।
गूगल ने 2015 में कंपनी स्वरूप में बदलाव करते हुए अल्फाबेट को स्थापित किया था। अल्फाबेट अलग-अलग कंपनियों का एक ग्रुप है। कंपनी गूगल को वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता) जैसी कंपनियों से अलग करती है।
इतना है अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद, जुलाई 2019 में अल्फाबेट के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई थी। अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण 893.33 अरब डॉलर है। इस संदर्भ में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि क्लाउड बिजनेस का सालाना रेवेन्यू आठ अरब डॉलर पहुंच चुका है। गूगल प्रॉपर्टीज पर पेड क्लिक्स में भी सालाना आधार पर 28 फीसदी का इजाफा हुआ है।