Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google CEO Sundar Pichai Tops HSBC Hurun Global Indians List 2026 as Alphabet Crosses Microsoft

हुरुन: सत्य नडेला को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंचे सुंदर पिचाई; अल्फाबेट भारतीय-नेतृत्व वाली सबसे मूल्यवान कंपनी

Thu, 12 Nov 2026 05:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Nov 2026 05:25 PM IST
सार

  • 4.2 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • जानिए सत्य नडेला, एआई कंपनियों के दबदबे और 15 ट्रिलियन डॉलर के भारतीय नेतृत्व वाले वैश्विक साम्राज्य की पूरी रिपोर्ट- विस्तार से यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai Tops HSBC Hurun Global Indians List 2026 as Alphabet Crosses Microsoft
सुंदर पिचाई - फोटो : AI Impact Summit 2026

विस्तार

वैश्विक कॉरपोरेट जगत में भारतीय प्रतिभा और नेतृत्व का परचम और मजबूत हुआ है। 'एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026' में गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। 4.2 ट्रिलियन डॉलर के विशाल मूल्यांकन के साथ अल्फाबेट ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया में किसी ग्लोबल इंडियन के नेतृत्व वाली सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन


हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से बाहर मुख्यालय वाली कंपनियों का नेतृत्व करने वाले 236 भारतीय मूल के दिग्गज कुल 15 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1,250 लाख करोड़ रुपये से अधिक) के कॉरपोरेट साम्राज्य की कमान संभाल रहे हैं। यह आंकड़ा 2024 के पहले संस्करण में दर्ज 9.9 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले 53 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

अल्फाबेट ने माइक्रोसॉफ्ट को कैसे पछाड़ा?

शीर्ष स्थान के लिए चली इस कॉर्पोरेट होड़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी विस्तार ने बड़ा अंतर पैदा किया:

  • अल्फाबेट की छलांग: 2024 की सूची के बाद से अल्फाबेट के बाजार मूल्यांकन में 98 फीसदी का भारी उछाल आया, जिसने कंपनी को 4.2 ट्रिलियन डॉलर के मुकाम पर पहुंचा दिया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • माइक्रोसॉफ्ट की स्थिति: दूसरी ओर, सत्य नडेला के नेतृत्व वाली माइक्रोसॉफ्ट के मूल्यांकन में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते वह खिसककर दूसरे पायदान पर आ गई।
  • माइक्रोन का रिकॉर्ड उछाल: माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा सूची में तीसरे स्थान पर रहे। एआई सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की भारी मांग के दम पर माइक्रोन के मूल्यांकन में शीर्ष पांच कंपनियों में सबसे तेज 1,174 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई।
  • शीर्ष पांच में अन्य नाम: यूट्यूब के नील मोहन चौथे और गूगल क्लाउड के थॉमस कुरियन पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष पांच कंपनियों का कुल मूल्य 9.1 ट्रिलियन डॉलर है, जो पूरी सूची के कुल मूल्यांकन का लगभग 61 फीसदी बैठता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में इन कंपनियों का दायरा कितना बड़ा है?

सूची में शामिल 200 कंपनियों का आर्थिक दायरा दुनिया के कई विकसित देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्था से भी बड़ा है:

  • रोजगार सृजन: ये कंपनियां दुनिया भर में लगभग 53 लाख (5.3 मिलियन) लोगों को रोजगार दे रही हैं।
  • राजस्व और मुनाफा: वर्ष 2025 में इन कंपनियों ने मिलकर 2.5 ट्रिलियन डॉलर का कुल राजस्व अर्जित किया और इनका शुद्ध लाभ 416 अरब डॉलर रहा।
  • शीर्ष 10 का प्रभुत्व: शीर्ष 10 कंपनियां कुल 10.5 ट्रिलियन डॉलर की हैं, जो पूरी सूची के मूल्य का करीब 70 फीसदी हिस्सा है।

एआई क्रांति और नए स्टार्टअप्स में भारतीयों का क्या दबदबा है?

सूची में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को एक स्वतंत्र उद्योग श्रेणी के रूप में शामिल किया गया है:

  • एआई क्षेत्र की मौजूदगी: एआई सेक्टर की 18 कंपनियां 227 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ कंपनियों की संख्या के लिहाज से चौथा सबसे बड़ा उद्योग बनकर उभरी हैं।
  • कुल एकीकरण: सूची की 200 में से103 कंपनियां या तो पूरी तरह एआई-संचालित हैं या उन्होंने अपने कामकाज में एआई को समाहित कर लिया है। इन कंपनियों का कुल मूल्य 10.7 ट्रिलियन डॉलर (71%) है।
  • सबसे मूल्यवान स्टार्टअप: 60 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाला 'कर्सर' सूची का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप बना। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान स्टार्टअप्स में से 7 एआई कंपनियां हैं और ये सभी अमेरिका में स्थित हैं।
  • सॉफ्टवेयर का दबदबा: उद्योगों में 53 कंपनियों के साथ सॉफ्टवेयर व सर्विसेज सबसे आगे रहा, इसके बाद वित्तीय सेवाएं (31) और हेल्थकेयर (21) का नंबर आता है।

भौगोलिक मौजूदगी और भारतीय शिक्षा की क्या भूमिका रही?

भारतीय मूल के इन दिग्गजों का मुख्य कार्यक्षेत्र अमेरिका बना हुआ है, लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई में भारतीय संस्थानों का गहरा योगदान दिखा:

  • अमेरिका बना मुख्य गढ़: सूची के लगभग तीन-चौथाई यानी 177 दिग्गज अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद यूएई और ब्रिटेन में 15-15 तथा सिंगापुर में 9 लोग हैं। शहरों में सैन फ्रांसिस्को (40), दुबई (15), पालो ऑल्टो (13) और लंदन (13) प्रमुख हैं। अकेले कैलिफोर्निया में 91 प्रतिनिधि हैं।
  • भारतीय राज्यों से जुड़ाव: भारत में मूल राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र 22 प्रविष्टियों के साथ पहले, दिल्ली 21 के साथ दूसरे और तमिलनाडु 15 के साथ तीसरे स्थान पर है। डांगोटे ग्रुप के ग्रुप एमडी अरविंद पाठक के जरिए सूची में पहली बार अफ्रीका महाद्वीप भी शामिल हुआ है।
  • भारतीय शिक्षा का योगदान: लगभग 58 फीसदी नेताओं ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जाने से पहले अपनी स्नातक (अंडरग्रेजुएट) की पढ़ाई भारत में ही पूरी की। अंडरग्रेजुएट स्तर पर आईआईटी दिल्ली ने सबसे ज्यादा 15, मुंबई विश्वविद्यालय ने 12 और आईआईटी मद्रास ने 11 दिग्गज तैयार किए। वहीं पोस्टग्रेजुएट स्तर पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी 19 प्रतिनिधियों के साथ सबसे आगे रही।

महिला नेतृत्व और युवा उद्यमियों ने क्या मुकाम हासिल किया?

  • महिला लीडर्स: सूची में 16 महिलाएं शामिल हैं (2024 में 12 थीं), जिनकी कंपनियों का कुल मूल्य 699 अरब डॉलर है। 208 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाली अरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री वी. उल्लाल इस वर्ग में शीर्ष पर हैं, जिनके बाद वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की रेशमा केवलरमानी और यूएस बैनकॉर्प की गुंजन केडिया हैं।
  • उम्र का दायरा: मार्कोर के 23 वर्षीय सह-संस्थापक आदर्श हिरेमथ और सूर्य मिधा सबसे युवा प्रतिनिधि हैं, जबकि सिम्फनीएआई के 79 वर्षीय रोमेश वाधवानी सबसे वरिष्ठ हैं। सूची में शामिल दिग्गजों की औसत उम्र 55 वर्ष है।

'ब्रेन ड्रेन' से 'ब्रेन ब्रिज' की ओर कैसे बढ़ रहा भारत?

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के अनुसार, जिसे दशकों तक 'ब्रेन ड्रेन' कहा जाता था, वह अब पांच महाद्वीपों में 15 ट्रिलियन डॉलर की कंपनियों का नेतृत्व करने वाले 'ब्रेन ब्रिज' में तब्दील हो चुका है। वहीं एचएसबीसी इंडिया के संदीप बत्रा का मानना है कि यह वैश्विक भारत की सीमाओं से परे महत्वाकांक्षा की कहानी है, जो देश को वैश्विक अवसरों से जोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed