फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   alphabet ceo sundai pichai salary package announced for 2020

सुंदर पिचाई को 2020 में मिलेगा 1718 करोड़ रुपये का पैकेज, बेसिक सैलरी में 200 फीसदी इजाफा

Sat, 21 Dec 2019 03:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 21 Dec 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
alphabet ceo sundai pichai salary package announced for 2020
sundar pichai - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स--रोहित झा

अल्फाबेट के सीईओ बनने पर सुंदर पिचाई को सालाना 1718 करोड़ रुपये (24.2 करोड़ डॉलर) का पैकेज मिलेगा। पिचाई को हाल ही में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का सीईओ बनाया गया था। इसके साथ ही पिचाई की बेसिक सैलरी में 200 फीसदी का इजाफा किया गया है। नया सैलरी पैकेज एक जनवरी 2020 से लागू होगा। 

विज्ञापन

20 लाख डॉलर होगी बेसिक सैलरी

पिचाई को अगले साल बेसिक सैलरी के तौर पर 20 लाख डॉलर (14.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं  24 करोड़ डॉलर (1704 करोड़ रुपये) स्टॉक ऑप्शन के तौर पर मिलेंगे। 24 करोड़ डॉलर में से 12 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड तिमाही किश्तों में मिलेगा। 2018 में पिचाई की गूगल सीईओ के तौर पर 4.6 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी मिली थी, अब इसमें 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2018 में पिचाई को कुल 19 लाख डॉलर (135 करोड़ रुपये) के वेतन-भत्ते मिले थे। इसमें 6.5 लाख डॉलर (4.6 करोड़ रुपये) बेसिक सैलरी थी। फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक हफ्ते में सुंदर पिचाई अगर 40 घंटे काम करते है, तो ऐसे में उनकी हर घंटे की सैलरी 2,25,961 डॉलर यानी करीब 1.60 करोड़ रुपये बैठती है।

विज्ञापन

सुंदर पिचाई से काफी आगे हैं टिम कुक और सत्या नडेला

हालांकि सुंदर पिचाई को जो वेतन-भत्ते मिले थे, वो एप्पल के सीईओ टिम कुक और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक सत्या नडेला के मुकाबले काफी कम है। टिम कुक को 2018 में 957 करोड़ रुपये और सत्या नडेला को 306 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं सबसे वेतन-भत्ते टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 3591 करोड़ रुपये मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तिलरे के ब्रेनडेन केनेडी को 1792 करोड़ रुपये, वॉल्ट डिजनी के बॉब टाइगर को 1022 करोड़ रुपये और पालो अल्टो नेटवर्क के निकेश अरोड़ा को 910 करोड़ रुपये रुपये मिले थे। 

कौन हैं सुंदर पिचाई?

भारतीय मूल के सुंदर पिचाई का वास्तविक नाम सुंदरराजन है। उनका जन्म मदुरै (तमिलनाडु) में 1972 में हुआ था, लेकिन वो चेन्नई में पले-बढ़े। उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर और पिता रघुनाथ पिचाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। 

गूगल ने 2015 में कंपनी स्वरूप में बदलाव करते हुए अल्फाबेट को स्थापित किया था। अल्फाबेट अलग-अलग कंपनियों का एक ग्रुप है। कंपनी गूगल को वायमो (स्वचालित कार) वेरिली (जैव विज्ञान) कैलिको (बायोटेक आर एंड डी) साइडवॉक लैब (शहरी नवोन्मेष) और लून (गुब्बारे की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपलब्धता) जैसी कंपनियों से अलग करती है।  

इतना है अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद, जुलाई 2019 में अल्फाबेट के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई थी। अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण 893.33 अरब डॉलर है। इस संदर्भ में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि क्लाउड बिजनेस का सालाना रेवेन्यू आठ अरब डॉलर पहुंच चुका है। गूगल प्रॉपर्टीज पर पेड क्लिक्स में भी सालाना आधार पर 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed