फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp introduced new features for small businesses, plans to make 20K+ businessmen digitally literate

WhatsApp: 20 हजार से अधिक कारोबारियों को डिजिटल साक्षर बनाएगी वाट्सएप; नए एप-फीचर्स भी, इससे क्या फायदा जानें

Fri, 13 Sep 2024 03:20 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Fri, 13 Sep 2024 03:20 PM IST
सार

वॉट्सएप भारत में अपने कारोबार को और मजबूत करने के लिए देश के छोटे दुकानदारों और छोटे-मध्यम दर्जे के कारोबारियों के साथ जुड़ रहा है। इसके लिए वॉट्सऐप ने देश के सभी छोटे कारोबार के लिए मेटा वेरिफाइड एप की सुविधा पेश की है। इस एप से जुड़ने वाले नए कारोबारियों के लिए मेटा वैरिफाई ब्लूबैच की सुविधा भी पेश की गई है।

विज्ञापन
WhatsApp introduced new features for small businesses, plans to make 20K+ businessmen digitally literate
- फोटो : FREEPIK

विस्तार

वॉटसएप भारत में अपने कारोबार को और मजबूत करने के लिए देश के छोटे दुकानदारों और छोटे-मध्यम दर्जे के कारोबारियों के साथ जुड़ रहा है। इसके लिए वॉट्सऐप ने देश के सभी छोटे कारोबार के लिए मेटा वेरिफाइड एप की सुविधा पेश की है। इस एप से जुड़ने वाले नए कारोबारियों के लिए मेटा वैरिफाई ब्लूबैच की सुविधा भी पेश की गई है। इसके तहत व्यापारी अपनी व्यक्तिगत और कारोबारी जानकारी देकर इस मेटा ब्लूबैच को ले सकते हैं। इसके अलावा छोटे कारोबारियों के लिए वॉट्सएप बिजनेस ऐप पर ही कस्टमाइज्ड मैसेज वाले नए फीचर को भी शुरू किया गया है, जिसमें व्यापारी अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुासर मैसेज भेज सकेंगे।

विज्ञापन

10 छोटे शहरों और अर्ध शहरी इलाकों में शुरू होगी बिजनेस यात्रा

वाट्सएप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना कारोबार किस तरह विस्तार करें इसके लिए डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए वाट्सएप जल्द ही देश के 10 छोटे और अर्धशहरी शहरों में बिजनेस यात्रा शुरू करेगा। देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसको देखते हुए कंपनी ने नए ऐप और नए फीचर्स पेश किए है। वॉट्सऐप की उपाध्यक्ष संध्या देवनाए ने बताया कि वॉट्सऐप ने कई नए फीचर्स और अपडेट्स पेश करने की घोषणा की, जो देश भर के कारोबारियों को उनके ग्राहकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने और आगामी त्योहारी सीजन से पहले अपने कामकाज को सुधारने में मदद करेगा। यह फिचर्स छोटे कारोबारियों को उनके व्यवसाय को विस्तार करने के साथ निवेश दिलाने में भी मदद करेंगे।

विज्ञापन

छोटे व्यवसायों के लिए मेटा वेरिफिकेशन और कस्टमाइज्ड मैसेज की सुविधा

मेटा इंडिया के बिजनेस मैसेज डायरेक्टर रवि गर्ग ने बताया कि देश में लाखों छोटे व्यवसाय वॉट्सऐप बिजनेस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके कारोबार को भरोसेमंद बनाने के लिए हमने मेटा वेरिफाइड बिजनेस ऐप शुरू किया है, इसमें मेटा वरिफाइड के साथ जो व्यवसाय सब्सक्राइब करेंगे और अपनी प्रमाणिकता दिखाना चाहेंगे उन्हें बैच दिया जाएगा। यह बैच नकली पहचान से सुरक्षा प्रदान करेगा साथ कारोबारियों को इसमें अकाउंट सपोर्ट और प्रीमियम फीचर्स की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह फीचर उनके ब्रांड को ऑनलाइन बढ़ाने और ग्राहकों के साथ बेहतर चैट की सुविधा देगा। जिसमें वह अपने कैटलॉग तथा अपने उत्पादों की पूरी जानकारी ग्राहकों को दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जरूरतों के हिसाब से मैसेज भेज सकेंगे कारोबारी

गर्ग बताते हैं, हमने छोटे व्यवसायों के लिए कस्टमाइज्ड मैसेज भेजने के लिए वॉट्सऐप बिजनेस ऐप में नया फीचर पेश किया है। इसमें कारोबारी अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार मैसेज भेज सकेंगे। इसमें वे अपने ग्राहकों जन्मदिन की बधाई, सेल, हॉली डे सेल जैसी जानकारी भेज पाएगे। इन नए फीचर का उपयोग करने के लिए कारोबारियों को 639 रुपये का शुल्क देना होगा, जो व्यवसायों को ग्राहक के नाम और जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड मैसेज, साथ ही कॉल-टू-एक्शन बटन भेजने की सुविधा देता है। इसके अलावा, यह फीचर व्यवसायों को मैसेज भेजने का दिन और समय शेड्यूल करने का विकल्प भी देगा।

बिजनेस यात्रा से 20 हजार से अधिक व्यापारियों को डिजिटल साक्षर बनाने की योजना

गर्ग ने बताया कि वॉट्सऐप देश में छोटे कारोबारियों से जुड़ने और उन्हें सही डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के देश के 10 टियर 2 और टियर 3 शहरों में "वॉट्सऐप बिजनेस यात्रा" की शुरुआत करेगा। जिसमें हम 20 हजार से अधिक छोटे कारोबारियों को व्यक्तिगत रूप से ट्रेनिंग देंगे। हमारा मानना है कि सही डिजिटल स्किल्स (साक्षर) के साथ छोटे व्यवसाय भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। इस पहल में हम छोटे व्यवसायों को वाट्सएप अकाउंट बनाने, प्रोडक्ट कैटलॉग तैयार करने और ऐड सेट करने के बारे में सिखाएंगे, जिससे ग्राहक सीधे वाट्सएप पर आ सकें, साथ ही हम एक वेबसाइट पर रिसोर्स सेंटर भी बनाएंगे जिसमें इन व्यवसायों के लिए आसान और तुरंत उपयोग होने वाले ट्यूटोरियल्स का केंद्र होगा। देश में त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ यह नए अपडेट छोटे कारोबारियों की बिक्री बढ़ाने, त्योहारों का पूरा लाभ लेने और उसके जरिए कारोबार का विस्तार करने के लिए काफी सहायक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed