आईफोन यूजर्स के लिए आया iOS 27.3 बीटा: सिरी से लेकर सफारी तक हुए बड़े बदलाव, लेकिन इन दिक्कतों ने बढ़ाई चिंता

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sun, 08 Nov 2026 03:08 PM IST
सार

एपल ने नवंबर की शुरुआत में ही अपने यूजर्स के लिए iOS 27.3 बीटा अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें स्मार्ट सिरी, नया डिजाइन किया गया हेल्थ एप, मेल अनसब्सक्राइब और सफारी के वर्टिकल टैब जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, बैटरी जल्दी खत्म होने और एचडीएमाआई प्लेबैक जैसी कुछ दिक्कते भी सामने आई हैं। आइए जानते है यह नया अपडेट यूजर्स का अनुभव कैसे बदल सकता है।

iOS 27.3 Beta Brings Smarter Siri Redesigned Health App
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    एपल अपने नए iOS 27.3 अपडेट के साथ आईफोन इस्तेमाल करने वालों का अनुभव बेहतर बनाने की तैयारी में है। इस बीटा वर्जन में सिरी को पहले से ज्यादा काम करने लायक बनाया गया है। इसके अलावा हेल्थ एप का डिजाइन बदला गया है और सफारी में भी नया फीचर जोड़ा गया है। हालांकि, शुरुआती टेस्टिंग के दौरान कुछ यूजर्स को बैटरी तेजी से खत्म होने और एचडीएमआई प्लेबैक में रुकावट जैसी परेशानियां भी आई हैं।

    क्या हुए बदलाव?

    • इस अपडेट में सिरी की क्षमताओं को बढ़ाया गया है। अब यह मेल और सफारी जैसे एप्स में कुछ कामों को मैनेज कर सकता है। जैसे मान लीजिए यूजर्स को अलग-अलग सूचियों से अनसब्सक्राइब यानी सदस्यता समाप्त करने जैसे कामों में सहायता मिल सकती है।
    • इस बदलाव से यूजर्स को कुछ काम खुद ढूंढकर करने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, बीटा वर्जन में मिलने वाले फीचर्स और उनका काम करने का तरीका अंतिम अपडेट में बदल सकता है।

    हेल्थ एप में क्या हुआ बदलाव?

    • iOS 27.3 बीटा में एपल ने हेल्थ एप को नए डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें इनसाइट्स और लॉन्गिविटी नाम के दो नए टैब और शामिल कर दिए गए हैं। इन टैब के जरिए यूजर्स अपनी सेहत से जुड़े अलग-अलग रुझानों को समझ सकेंगे। इसमें हेल्थ एप जैसे सिंबल भी दिखाए जाएंगे। इससे यूजर्स को अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी को एक नए तरीके से देखने और समझने में मदद मिल सकती है।
    • साथ ही अपडेट में सफारी के लिए वर्टिकल टैब का विकल्प भी दिया गया है। इससे टैब को स्क्रीन पर ऊपर-नीचे की जगह एक वर्टिकल सूची में देखा जा सकेगा।
    • वहीं, आईफोन डुओ पर एक हाथ से फोन इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भी बदलाव किए गए हैं। इससे यूजर्स को फोन चलाते समय एक हाथ से स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने में आसानी हो सकती है।

    नए फीचर्स के साथ इन समस्याओं की भी शिकायत

    • हालांकि शुरुआती टेस्टिंग में तो यूजर्स ने iOS 27.3 बीटा के नए फीचर्स की सराहना की, लेकिन इसी के साथ कुछ कमियां भी सामने आई हैं। परीक्षकों ने HDMI के जरिए वीडियो प्लेबैक में रुकावट आने की शिकायत की है। इसके अलावा कुछ यूजर्स के मुताबिक अपडेट के बाद बैटरी तेजी से खत्म हो रही है।
    • एपल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल से स्टोरेज की खपत बढ़ने की बात भी सामने आई है। यानी इस फीचर के लिए आईफोन में पहले से ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है।
    • इसके अलावा सार्वजनिक आईक्लॉड शेयरिंग से जुड़े गोपनीयता बदलावों को लेकर भी कुछ यूजर्स ने चिंता जताई है। इन शिकायतों को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि यह अभी बीटा वर्जन है और इसमें आगे बदलाव हो सकते हैं।

    iOS 27.3 बीटा अपडेट का आईफोन यूजर्स पर क्या होगा असर?

    • इस अपडेट में सिरी को ज्यादा कामों में मददगार बनाने, हेल्थ एप में सेहत से जुड़े नए संकेत दिखाने और सफारी के इस्तेमाल को बेहतर करने पर ध्यान दिया गया है। आईफोन डुओ पर एक हाथ से इस्तेमाल की सुविधा भी यूजर्स के लिए काम की हो सकती है।
    • हालांकि, बैटरी, HDMI प्लेबैक और स्टोरेज से जुड़ी शिकायतें बताती हैं कि बीटा वर्जन में अभी कुछ सुधार की गुंजाइश है। इसलिए नए फीचर्स आजमाने के साथ इन कमियों का भी ध्यान रखना जरूरी है।