फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   subsidised cylinder become costly from june 1

सब्सिडी वाला सिलेंडर हुआ महंगा, अब खर्च करने होंगे इतने रुपये

Fri, 01 Jun 2018 12:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
subsidised cylinder become costly from june 1
lpg

केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको इसके लिए ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तेल कंपनियों ने बढ़े हुए दाम शुक्रवार से लागू करने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


यह हुई चार शहरों में नई कीमत
अब दिल्ली में नया दाम 493.55 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में 496.65, मुंबई में 491.31 रुपये और चैन्नेई में 481.84 रुपये लोगों को देने होंगे। 
 
वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 मई को की थी 3.50 रुपये की कटौती
अगर देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो यहां पर गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। 1 अप्रैल को दिल्ली में 653.50 रुपये, कोलकाता में 676 रुपये, मुंबई में 625 रुपये और चेन्नई में 663.50 रुपये था। अब 1 मई से दिल्ली में यह घटकर 650.50 रुपये, कोलकाता में 674 रुपये, मुंबई में 623 रुपये और चेन्नई में 663 रुपये हो गया है।  

1 मई को था यह प्राइस

subsidised cylinder become costly from june 1
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 698 रुपए 50 पैसे, कोलकाता में 723 रुपए 50 पैसे, मुंबई में 671 रुपए 50 पैसे और चेन्नई में 721.50 पैसे में मिल रहा है।

इंडियन ऑयल ने 1 मई को ही सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में भी मामूली कटौती की थी। चारों महानगरों में इसके दाम में 50 पैसे से लेकर 2 रुपये तक की कमी की गई थी। तब दिल्ली में सब्सिडी वाली कुकिंग गैस के दाम 491.21 रुपये हो गए थे।

वहीं कोलकाता में 494.23 रुपये, मुम्बई में 488.94 रुपये और चेन्नई में 479.42 रुपये हो गए थे। 1 अप्रैल को इसके दाम दिल्ली में 491.35 रुपये, कोलकाता में 494.33 रुपये, मुंबई में 489.04 रुपये और चेन्नई में 479.44 रुपये था। 

रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 77 रुपये महंगा
इतना ही नहीं होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 77 रुपये महंगा होकर अब 1244 रुपए 50 पैसे का हो गया है। यानि अब आपको घर खाना खाना हो या बाहर, दोनों सूरत-ए-हाल में आपको जेब खाली करनी पड़ेगी।

1 मई को कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की थी। अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1167.50 रुपये, कोलकाता में 1212 रुपये, मुंबई में 1119 रुपये और चेन्नई में 1256 रुपये था। वहीं 1 अप्रैल को दिल्ली में इसका दाम 1176.50 रुपये, कोलकाता में 1220.50 रुपये, मुंबई में 1128 रुपये और चेन्नई में 1264.50 रुपये था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed