फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार

Tue, 23 Jan 2024 10:58 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Jan 2024 10:58 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी दिखी। वहीं मीडिया सेक्टर के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी गई।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार में मंगलवार को सकारात्मक रूप से हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। बाजार को अच्छे वैश्विक संकेतों से मजबूत मिली। दिसंबर तिमाही में शानदार नतीजों के बाद आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। इसके कारण सेंसेक्स 500 अंक ऊपर खुला। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार 21700 के पार पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी दिखी। वहीं मीडिया सेक्टर के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी गई। सोनी और जी के बीच विलय का करार टूटने के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन

रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे कमजोर हुआ

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आयातकों की डॉलर मांग के बीच रुपया मंगलवार की सुबह के सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 83.13 के स्तर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि विदेशी पूंजी निकासी से घरेलू शेयर बाजारों को मिल रहे समर्थन में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed