फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   S&P Ratings: S&P raised the rating of Indian economy to 'BBB', know what will be the benefit

S&P Ratings: एसएंडपी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग को बढ़ाकर 'बीबीबी' किया, जानिए इसके मायने?

Thu, 14 Aug 2025 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Aug 2025 04:20 PM IST
सार

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालीन 'सॉवरेन' साख को 'बीबीबी-' से बढ़ाकर 'बीबीबी' और अल्पकालिक रेटिंग को  'ए-3' से बढ़ाकर 'ए-2' कर दिया है। अमेरिकी एजेंसी ने बयान में कहा कि दीर्घकालिक रेटिंग की बात करें तो फिलहाल परिदृश्य स्थिर है।

विज्ञापन
S&P Ratings: S&P raised the rating of Indian economy to 'BBB', know what will be the benefit
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने गुरुवार को भारत की साख को एक पायदान बढ़ाकर 'बीबीबी' कर दिया है। एजेंसी ने महंगाई पर अंकुश लगाने वाले बेहतर मौद्रिक नीति उपायों के साथ मजबूत आर्थिक वृद्धि का हवाला देते हुई रेटिंग बढ़ाई है। भारत की रेटिंग को निम्नतम निवेश स्तर 'बीबीबी-' से बढ़ाने वाली एसएंडपी पहली वैश्विक रेटिंग एजेंसी है।

विज्ञापन


एसएंडपी ने अपने बयान में कहा, "भारत राजकोषीय मजबूती को प्राथमिकता दे रहा है। यह मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करने के अभियान को बनाए रखते हुए, स्थायी सार्वजनिक वित्त मुहैया कराने के मामले में सरकार की राजनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
विज्ञापन


बयान के अनुसार, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालीन 'सॉवरेन' साख को 'बीबीबी-' से बढ़ाकर 'बीबीबी' और अल्पकालिक रेटिंग को  'ए-3' से बढ़ाकर 'ए-2' कर दिया है। अमेरिकी एजेंसी ने बयान में कहा कि दीर्घकालिक रेटिंग की बात करें तो फिलहाल परिदृश्य स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएंडपी के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ का असर प्रबंधित किए जा सकने वाले दायरे में होगा। भारत व्यापार पर अपेक्षाकृत कम निर्भर है और इसकी लगभग 60 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि घरेलू खपत से आती है।"

बयान के अनुसार, हालांकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, लेकिन 50 प्रतिशत शुल्क (यदि लगाया जाता है) से वृद्धि पर कोई बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है।


इस रेटिंग अपग्रेड के बाद वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, "भारत सरकार एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को 'बीबीबी-' से 'बीबीबी' और अल्पकालिक रेटिंग को 'ए-3' से 'ए-2' करने के निर्णय का स्वागत करती है। इसमें स्थिर दृष्टिकोण शामिल है। एसएंडपी ने पिछली बार जनवरी 2007 में भारत की रेटिंग को 'बीबीबी-' किया था, इसलिए यह रेटिंग अपग्रेड 18 साल के अंतराल के बाद आया है। रेटिंग अपग्रेड इस बात की पुष्टि करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, स्थिरता के साथ भारत की अर्थव्यवस्था वास्तव में चुस्त, सक्रिय और लचीली है..."

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed