फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail prices of essential commodities in India are lower than in the US News In Hindi

रिपोर्ट: भारत में जरूरी वस्तुओं के खुदरा दाम अमेरिका से कम, थोक भाव में वैश्विक स्तर पर 50 फीसदी तक ज्यादा

Thu, 04 Sep 2025 04:20 AM IST
शुभम कुमार अजीत सिंह
अजीत सिंह Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 04:20 AM IST
सार

भारत ने घरेलू किसानों और बाजार की सुरक्षा के लिए अमेरिका से कृषि उत्पादों के आयात पर रोक लगाई है। बढ़ती थोक कीमतों और आजीविका को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अमेरिका मक्का, कपास और सोयाबीन पर टैरिफ कम करने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत ने किसी भी समझौते से दूरी बनाई है। कृषि क्षेत्र देश के 40% से अधिक लोगों की आजीविका है और इसका सकल घरेलू उत्पाद में 16% योगदान है।

विज्ञापन
Retail prices of essential commodities in India are lower than in the US News In Hindi
भारतीय बाजार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : MetaAI

विस्तार

किसानों के हितों और आजीविका को बचाने के लिए भारत ने कृषि उत्पाद क्षेत्र में अमेरिका को आयात की मंजूरी नहीं देकर एक बड़ा फैसला किया है। कारण यह है कि घरेलू बाजार में जरूरी वस्तुओं की कीमतें थोक भाव में बहुत ज्यादा हैं। हालांकि, खुदरा दाम बहुत कम हैं। ऐसे में अगर भारत शुल्क मुक्त या कम शुल्क पर आयात को मंजूरी देता है तो यह आजीविका के साथ पूरे बाजार को प्रभावित कर सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका भारत में डेयरी, मत्स्य पालन और कृषि बाजारों तक बेहतर पहुंच की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका मक्का, कपास, बादाम, सोयाबीन जैसे विशेष कृषि उत्पादों पर टैरिफ में काफी कमी चाहता है। साथ ही, आनुवंशिक रूप से संशोधित उत्पादों पर किसी भी तरह के नियमन को हटाने की भी मांग है। हालांकि, भारत सरकार ने किसी भी समझौते से दूरी बना ली है। भारत का कृषि क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में 16 फीसदी का योगदान देता है। 40 फीसदी से अधिक आबादी को आजीविका देता है। 5 वर्षों में इस क्षेत्र की वास्तविक वृद्धि दर औसतन 4.5 फीसदी रही है। अमेरिका में कृषि क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में सिर्फ 0.9 फीसदी योगदान देता है।
विज्ञापन


भारत ने कृषि निर्यात पर 36.7 फीसदी का साधारण औसत शुल्क लगाया है। यह अमेरिका द्वारा लगाए गए 5 फीसदी शुल्क से अधिक है। हालांकि, यह दक्षिण कोरिया (57 फीसदी), स्विट्जरलैंड (28.5 फीसदी) और थाईलैंड (28.3 फीसदी) जैसे अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। ये दरें उन देशों के साथ (सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र) लागू होती हैं जिनके साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NSO: असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या में 28 लाख की गिरावट, विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार घटा

थोक भाव में झींगा भारत में 36 फीसदी सस्ता
वैसे थोक भाव में वैश्विक स्तर की तुलना में भारत में सारे सामान महंगे हैं। पर झींगा 36 फीसदी सस्ता है। वैैश्विक बाजारों में इसकी कीमत 56,846 रुपये क्विंटल है। भारत में यह 36,500 रुपये क्विंटल है। मक्का वैश्विक बाजारों में 1,651 रुपये प्रति क्विंटल तो घरेलू बाजार में 2,560 रुपये है। सूरजमुखी तेल 12,788 रुपये की तुलना में हमारे यहां 15,305 रुपये प्रति क्विंटल है। दूध 4,009 रुपये की तुलना में घरेलू बाजार में 5,568 रुपये प्रति 100 लीटर है।


फल पहले से ही सस्ते हैं
भारत में खुदरा मूल्य अमेरिकी समकक्षों की तुलना में सस्ते हैं। सेब, संतरे, आलूबुखारा और अंगूर जैसे आयातित फल पहले से ही सड़क किनारे ठेलों पर बहुत प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध हैं। इसलिए शुल्क में छूट के साथ बड़े पैमाने पर आयात के खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- FDI में 15% वृद्धि: पहली तिमाही में 18 अरब डॉलर पार, टैरिफ दिक्कतों के बावजूद अमेरिका से निवेश तीन गुना बढ़ा

खुदरा में 55 रुपये किलो चावल
भारत में चावल 55 रुपये किलो है। अमेरिका में यह 61 रुपये है। घरेलू बाजार में बटर एक किलो 630 रुपये और अमेरिका में 702 रुपये में है। चिकन भारत में 460 रुपये किलो और अमेरिका में 459 रुपये है। एक अंडा हमारे यहां 8 और अमेरिका में 9 रुपये में है। सेब अमेरिका में 200 रुपये और भारत में 260 रुपये किलो है।

वैश्विक स्तर पर थोक भाव में ज्यादा अंतर
 

वस्तुएं भारत में कीमत (₹/क्विंटल) वैश्विक बाजार में कीमत (₹/क्विंटल)
मूंगफली तेल 18,098 14,855
मसूर दाल 8,034 6,687
उड़द दाल 10,536 8,750
गेहूं 3,074 1,966
सरसो तेल 16,866 10,340

 

वस्तुएं भारत (₹/इकाई) अमेरिका (₹/इकाई)
गेहूं आटा (किलो) 50 130
चीनी (किलो) 75 209
चाय (100 ग्राम) 220 678
दूध (लीटर) 65 194
सफेद ब्रेड (100 ग्राम) 100 300
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed