{"_id":"68b8bd6500adb272840f7ab3","slug":"number-of-workers-in-the-unorganized-sector-fell-by-28-lakhs-employment-in-the-manufacturing-sector-decreased-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSO: असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या में 28 लाख की गिरावट, विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार घटा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NSO: असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या में 28 लाख की गिरावट, विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार घटा
Thu, 04 Sep 2025 03:43 AM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:43 AM IST
सार
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक अप्रैल-जून 2025 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक 12.85 करोड़ रह गए, जो मार्च तिमाही के 13.13 करोड़ से कम हैं। विनिर्माण क्षेत्र का रोजगार भी 2% से ज्यादा घटा। हालांकि, असंगठित प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 7.94 करोड़ हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
विस्तार
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की संख्या अप्रैल-जून में 28 लाख घटकर 12.85 करोड़ रह गई। मार्च तिमाही में 13.13 करोड़ थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने असंगठित क्षेत्र के उद्यमों (क्यूबीयूएसई) का पहला तिमाही बुलेटिन जारी किया है। इसमें जनवरी-मार्च, 2025 और अप्रैल-जून 2025 के लिए अनुमान दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून में रोजगार अनुमानों में उतार-चढ़ाव नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या में कमी और असंगठित विनिर्माण क्षेत्र के मध्यम प्रदर्शन से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें:- FDI में 15% वृद्धि: पहली तिमाही में 18 अरब डॉलर पार, टैरिफ दिक्कतों के बावजूद अमेरिका से निवेश तीन गुना बढ़ा
पिछली तिमाही की तुलना में विनिर्माण क्षेत्र के रोजगार का हिस्सा दो फीसदी से अधिक घट गया। जनवरी-मार्च में इस क्षेत्र में रोजगार पहली बार 13 करोड़ को पार कर गया। दोनों तिमाहियों में असंगठित क्षेत्र के रोजगार अनुमान 2023-24 के 12 करोड़ से थोड़े ज्यादा कर्मचारियों के वार्षिक अनुमान की तुलना में वृद्धि दर्शाते हैं। असंगठित क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की संख्या जनवरी-मार्च में 7.85 करोड़ और अप्रैल-जून में 7.94 करोड़ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- GST 2.0: छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया आसान हुई, जीएसटी 2.0 के तहत एलान
इस अवधि के दौरान ग्रामीण कार्यबल 5.97 करोड़ से बढ़कर 6.25 करोड़ हो गया। यह ग्रामीण आर्थिक गतिविधि में असंगठित उद्यमों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। हालांकि, अन्य श्रमिकों (अवैतनिक पारिवारिक श्रमिकों सहित) का हिस्सा जनवरी-मार्च में 14.85 से बढ़कर अप्रैल-जून में 15.44 फीसदी हो गया। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 5,885 प्रथम चरण इकाइयों का सर्वेक्षण हुआ। अप्रैल-जून में 5,893 प्रथम चरण इकाइयों का सर्वेक्षण किया गया है।