फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC changed food menu rate for rail passengers

IRCTC ने चाय व खाने की कीमतों में किया बदलाव, अब चुकाने होंगे इतने पैसे

Tue, 24 Dec 2019 03:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Dec 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
IRCTC changed food menu rate for rail passengers

लाखों रेल यात्रियों के लिए ये खबर अहम साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में चाय और खाने के दाम में बदलाव किया है। यानी ट्रेन में चाय और भोजन के लिए अब आपको पहले जितनी कीमत नहीं चुकानी होगी। बता दें कि इन नए दामों में जीएसटी भी शामिल है। इसकी जानकारी भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( IRCTC ) ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी। 

विज्ञापन

ये हैं ट्रेन में भोजन के दाम (जीएसटी सहित)

सूची दाम
वेज नाश्ता  35 रुपये
नॉन वेज नाश्ता 45 रुपये
सामान्य वेज खाना 70 रुपये
सामान्य भोजन (अंडा करी) 80 रुपये
सामान्य भोजन (चिकन करी) 120 रुपये
वेज बिरयानी (350 ग्राम) 70 रुपये
अंडा बिरयानी (350 ग्राम) 80 रुपये
चिकन बिरयानी ( 350 ग्राम) 100 रुपये
स्नैक्स (350 ग्राम) 50 रुपये


यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों को झटका, इस सप्ताह बढ़ सकता है किराया, पीएमओ ने दी मंजूरी

विज्ञापन

ई-कैटरिंग के माध्यम से ज्याद मिल रहे फूड ऑर्डर

बता दें कि आईआरसीटीसी को हर माह करीब 21,000 फूड ऑर्डर ई-कैटरिंग के माध्यम से मिलते हैं। एक से डेढ़ साल पहले तक की बात करें, तो तब आईआरसीटीसी को आठ हजार फूड ऑर्डर ही ई-कैटरिंग के माध्यम से मिलते थे। प्रत्येक ऑर्डर पर आईआरसीटीसी को 12 फीसदी कमीशन मिलता है।  

यह भी पढ़ें: आपके UPI पिन से भी हो सकता है फ्रॉड, धोखाधड़ी से बचने के लिए ध्यान में रखें ये बातें

इस माह खबर आई थी कि रेलवे एक नई व्यवस्था की शुरुआत करने वाली है, जिसके तहत सफर के दौरान यात्रियों को उनकी पसंद का खाना मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई पहल की है, जिसका नाम है 'खुशियों की डिलीवरी।' दरअसल आईआरसीटीसी अपने मौजूदा कैटरिंग सिस्टम को रिब्रैंड करने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत आईआरसीटीसी ने 700 फूड वेंडर के साथ करार किया है, जिनके माध्यम से यात्रियों को करीब 350 रेलवे स्टेशनों पर उनके मनपसंद खाने की डिलीवरी मिलेगी। इन 350 रेलवे स्टेशनों का चयन इस प्रकार हुआ है कि इनसे गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें और रेलवे रूट कवर हो जाएं और ज्यादा से ज्यादा यात्री इसका फायदा उठा सकें। 

आईआरसीटीसी की इस योजना के तहत यात्री सफर के दौरान सबवे, डोमिनॉज पिज्जा, बिरयानी ब्लूज, हल्दीराम्स, फासोस, निरुलाज और सरवाना भवन सहित कई जगहों से खाना ऑर्डर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed