फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways IRCTC likely to increase passenger fares in all classes

नए साल में बढ़ सकता है रेल का किराया, रेल मंत्री के सलाहकार ने किया इनकार

Thu, 26 Dec 2019 11:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Dec 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways IRCTC likely to increase passenger fares in all classes

वैसे तो भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई न कोई सुविधा का एलान करता रहता है, लेकिन अब यात्रियों को झटका लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही रेलवे ट्रेन यात्रा के सभी श्रेणी का किराया बढ़ाने का एलान कर सकता है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने इस बात का संकेत देते हुए कहा है कि नए साल से यात्री किराये और मालभाड़े को तर्कसंगत किया जाएगा, जिसका एलान जल्द किया जाएगा।  

विज्ञापन

Indian Railways IRCTC likely to increase passenger fares in all classes

इतना बढ़ सकता है किराया

किराये में पांच पैसे प्रति किलोमीटर से लेकर 40 पैसे प्रति किलोमीटर तक का इजाफा हो सकता है। इसका मतलब होगा कि बढ़ोतरी 10 से 20 फीसदी तक हो सकती है। इसलिए इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें रेल यात्रा के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Railways IRCTC likely to increase passenger fares in all classes

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली हरी झंडी 

इस संदर्भ में रेलवे सूत्रों ने कहा कि संसदीय समितियों की सिफारिशों और परिचालन अनुपात पर बढ़ते दबाव के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके लिए हरी झंडी भी मिल गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा नई दरों का खाका तैयार किया जा चुका है। आगे जानते हैं कि किराए में इजाफे के बाद रेलवे की आय में कितना अंतर आएगा। 

यह भी पढ़ें: आपके UPI पिन से भी हो सकता है फ्रॉड, धोखाधड़ी से बचने के लिए ध्यान में रखें ये बातें

विज्ञापन

Indian Railways IRCTC likely to increase passenger fares in all classes

इतनी बढ़ेगी रेलवे की आय

रेलवे द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद उसकी आय में प्रति वर्ष चार हजार करोड़ रुपये से लेकर पांच हजार करोड़ रुपये तक का इजाफा होगा। इतना ही नहीं, इससे रेलवे का परिचालन अनुपात भी सुधरेगा। रेलवे बोर्ड झारखंड विधानसभा के चुनाव के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहा था। इसलिए अब जल्द ही रेल टिकट के नए फेयर का एलान किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: नए साल से हो रहे हैं ये पांच बदलाव, पहले ही हो जाएं तैयार वरना होगा नुकसान

Indian Railways IRCTC likely to increase passenger fares in all classes

इसलिए बढ़ाया जा रहा है किराया

पिछले कुछ सालों से भारतीय रेलवे ने सीधे तौर पर यात्री किराया में बढ़ोतरी नहीं की है।रेलेवे घाटे में है और आर्थिक स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है। रिफंड नियमों में बदलाव का भी खास फायदा नहीं हुआ है। इसलिए परिचालन अनुपात को संतुलित रखने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी है। बता दें कि डीजल व बिजली जैसे जरूरी खर्च बढ़ने से रेलवे का परिचालन अनुपात 98.4 फीसदी से ज्यादा हो गया है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है।

हालांकि, रेल मंत्री पीयूष गोयल के मीडिया एडवाइजर अनिल कुमार सक्सेना का कहना है कि इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed