फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Share Market Historical Day FII Investment creater record most buying

बाजार में इतिहास: तीन साल में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा खरीदारी, FII ने खरीदे 14,000 करोड़ के शेयर

Sun, 22 Sep 2024 07:04 AM IST
Ajit Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ajit Singh Updated Sun, 22 Sep 2024 07:04 AM IST
सार

भारतीय बाजार के इतिहास में आठवीं बार विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने रिकॉर्ड खरीदारी की है। तीन साल में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा खरीदारी का रिकॉर्ड बना है। एफआईआई ने 14,000 करोड़ के शेयर खरीद डाले।

विज्ञापन
Indian Share Market Historical Day FII Investment creater record most buying
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

शेयर बाजार के लगातार नए रिकॉर्ड के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने भी रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 14,064 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। तीन साल में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी खरीदारी है। यह भारतीय बाजार के अब तक के इतिहास में आठवीं बार हुआ है, जब इतने बड़े पैमाने पर इन निवेशकों ने शेयर खरीदे हैं। इस मजबूत निवेश से पिछले हफ्ते डॉलर की तुलना में रुपया 0.4 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन


नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लि (एनएसडीएल) के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों का इससे पहले एक दिन की सबसे बड़ी खरीदी का रिकॉर्ड छह मई, 2020 था। उस दिन इन्होंने शुद्ध रूप से 17,123 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। विश्लेषकों का कहना है कि इस भारी खरीदी के पीछे प्रमुख वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती थी। साथ ही, आगे भी इस कटौती की उम्मीद है। अमेरिका में बॉन्ड की ब्याज दर लगातार घट रही है। इससे एफआईआई भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन


33691 करोड़ की खरीदारी इस महीने अब तक
एफआईआई ने इस महीने में अब तक शेयर बाजार में 33,691 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इससे पहले मार्च में सर्वाधिक 35,100 करोड़ की खरीदी हुई थी। इसके साथ ही, इस साल जनवरी से लेकर अब तक कुल शुद्ध निवेश 76,572 करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष में कुल खरीदी 65,692 करोड़ रुपये के पार रही है। 2023-24 में कुल 2.08 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महीना निवेश-निकासी (आंकड़े करोड़ रुपये में)
मार्च 35,100
अप्रैल -8,670
मई -25,582
जून 26,558
जुलाई 32,359
अगस्त 7,322
सितंबर 33,691

जारी रहने का रुझान
विश्लेषकों का मानना है कि एफआईआई का यह आक्रामक निवेश का रुझान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में बीएसई सेंसेक्स इस साल के अंत तक 90,000 को छू सकता है, जो अभी 84,000 के पार है। भारतीय बाजारों ने मजबूत बुनियादी सिद्धांतों और अपेक्षित जीडीपी वृद्धि पर अच्छा प्रदर्शन किया है।


निगाहें अब आरबीआई पर
अब सभी की निगाहें आरबीआई पर हैं कि क्या वह अगले महीने रेपो रेट में कटौती करेगा या दिसंबर तक इंतजार करेगा। हालांकि, महंगाई दर के कम होने से यह संभव है कि आरबीआई कुछ राहत भरा कदम उठा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed