फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Companies Investment In Foreign Market Declined 31 Percent In February 2021

फरवरी में भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजार में 31 फीसदी घटा निवेश

Mon, 08 Mar 2021 11:42 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 08 Mar 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Companies Investment In Foreign Market Declined 31 Percent In February 2021
फरवरी में भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजार में निवेश घटा - फोटो : pixabay

भारतीय कंपनियों का विदेशी बाजारों में निवेश फरवरी में 31 फीसदी घटकर 1.85 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, घरेलू कंपनियों ने फरवरी में अपनी विदेशी अनुषंगियों और संयुक्त उपक्रमों में 2.66 अरब डॉलर का निवेश किया था।

विज्ञापन


इक्विटी के रूप में हुआ 29.73 करोड़ डॉलर का निवेश
रिजर्व बैंक के अनुसार, भारतीय कंपनियों के विदेशी बाजारों में कुल निवेश में 1.36 अरब डॉलर ऋण के रूप में दिए गए। 29.73 करोड़ डॉलर का निवेश इक्विटी के रूप में हुआ और शेष 18.38 करोड़ रुपये गारंटी के रूप में दिए गए। हालांकि, भारतीय कंपनियों का कुल विदेशी निवेश जनवरी के 1.19 अरब डॉलर की तुलना में अधिक रहा।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने किया निवेश
फरवरी में भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी बाजार में किए गए प्रमुख निवेश में टाटा स्टील द्वारा सिंगापुर की अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी में एक अरब डॉलर तथा सन फार्मास्युटिकल्स द्वारा अमेरिका में संयुक्त उद्यम में किया गया 10 करोड़ डॉलर का निवेश शामिल है। ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने रूस, म्यांमार, सूडान, कोलंबिया, वियतनाम और अजरबेजान में अपनी विभिन्न संयुक्त उपक्रमों-पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगियों में 9.61 करोड़ डॉलर का निवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के पहले सप्ताह में FPI ने की 5156 करोड़ की निकासी
मालूम हो कि अमेरिका में बॉन्ड पर प्राप्ति बढ़ने तथा मुनाफावसूली के सिलसिले के बीच मार्च के पहले सप्ताह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों से 5,156 करोड़ रुपये की निकासी की है। इससे पिछले दो माह के दौरान एफपीआई भारतीय बाजार में शुद्ध निवेशक रहे थे। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से पांच मार्च के दौरान एफपीआई ने शेयर बाजारों से शुद्ध रूप से 881 करोड़ रुपये और ऋण या बॉन्ड बाजार से 4,275 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 5,156 करोड़ रुपये रही है। इससे पहले फरवरी में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed