चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर ईडी के सामने हुए पेश, 1,875 करोड़ के लोन मामले में पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई। चंदा कोचर और दीपक कोचर से ईडी ने 11 बजे पूछताछ करनी थी, जिसके लिए वो सोमवार सुबह करीब 10.35 बजे ही खान मार्केट पहुंच गए थे। इससे पहले ईडी ने चंदा कोचर, उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
राजीव कोचर से भी की गई थी पूछताछ
इससे पहले ईडी ने राजीव कोचर से भी पूछताछ की थी। बता दें कि राजीव कोचर चंदा के पति दीपक कोचर के भाई हैं। राजीव सिंगापुर स्थित अविस्ता एडवाइजरी के फाउंडर हैं। राजीव कोचर से सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक से ऋण के संबंध में वीडियोकॉन को दी गई मदद के बारे में पूछा था, जो मुख्य प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत के समूह को 20 बैंकों के संघ द्वारा दिए गए 400 बिलियन क्रेडिट का हिस्सा था।
क्या है पूरा मामला ?
प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने सबूतों की तलाश के लिए एक मार्च को छापेमारी भी की थी।
सीबीआई ने वेणुगोपाल धूत की कंपनी सुप्रीम एनर्जी और दीपक कोचर की एक कंपनी का जिक्र एफआईआर में किया था। धूत ने कथित रूप से दीपक की कंपनी न्यूपावर रिन्यूवेबल्स लिमिटेड में अपनी कंपनी सुप्रीम इनर्जी के माध्यम से निवेश किया था जिसके बदले में चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक से ऋण को मंजूरी दिला दें।