फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Homemade vegetarian non-vegetarian thali is expensive Due to the rise in the prices of potatoes and tomatoes

घर में बनी शाकाहारी थाली छह फीसदी महंगी: आलू-टमाटर की कीमतों में तेजी का असर, मांसाहारी थाली के दाम 12% बढ़े

Tue, 07 Jan 2025 04:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 04:05 AM IST
सार

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने मांसाहारी थाली की कीमत भी सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 63.30 रुपये पर पहुंच गई है। मासिक आधार पर भी दाम तीन फीसदी बढ़े हैं।

विज्ञापन
Homemade vegetarian non-vegetarian thali is expensive Due to the rise in the prices of potatoes and tomatoes
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर और आलू की कीमतों में उछाल से घर में बनी शाकाहारी थाली दिसंबर, 2024 में सालाना आधार पर छह फीसदी महंगी होकर 31.60 रुपये पर पहुंच गई। दिसंबर, 2023 में यह 29.70 रुपये की थी। हालांकि, नवंबर के 32.70 रुपये की तुलना में यह सस्ती हुई है।

विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने मांसाहारी थाली की कीमत भी सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 63.30 रुपये पर पहुंच गई है। मासिक आधार पर भी दाम तीन फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन


वनस्पति तेल में भी उछाल
त्योहारी और शादी के मौसम के दौरान उच्च मांग के साथ-साथ आयात शुल्क में बढ़ोतरी के कारण वनस्पति तेल की कीमतों में सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़ोतरी का भी असर थालियों की कीमतों पर दिखा है। हालांकि, एलपीजी ईंधन की कीमत में 11 फीसदी की गिरावट ने आंशिक भरपाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टमाटर और आलू 50 फीसदी तक महंगे
रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकाहारी थाली की कुल लागत में टमाटर और आलू का 24 फीसदी योगदान है। टमाटर की कीमत दिसंबर, 2023 के 38 रुपये की तुलना में 24 फीसदी बढ़कर दिसंबर, 2024 में 47 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। आलू के दाम भी 50 फीसदी बढ़कर 36 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जो दिसंबर 2023 में 24 रुपये प्रति किलो था।


चिकन की कीमत भी दिसंबर में बढ़ी
मांसाहारी थाली की लागत में 50 फीसदी का योगदान देने वाले चिकन की कीमत भी दिसंबर में बढ़ी है।

मासिक आधार पर प्याज 12 फीसदी सस्ता
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से ताजा आपूर्ति के बीच टमाटर की कीमतें नवंबर की तुलना में 12 फीसदी घटी हैं। नवंबर व दिसंबर के बीच प्याज की कीमतों में 12 फीसदी और आलू की कीमतों में 2 फीसदी की गिरावट से भी शाकाहारी थाली के दाम मासिक आधार पर घटे हैं। जुलाई-अक्तूबर के बीच प्याज, टमाटर और आलू के दाम ऊंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed