फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government may bring gold amnesty scheme for citizens hoarding gold illegally

मोदी सरकार ला सकती है अवैध सोने को वैध बनाने की योजना, आपको ऐसे होगा फायदा

Sat, 01 Aug 2020 01:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Aug 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Government may bring gold amnesty scheme for citizens hoarding gold illegally
सोना - फोटो : pixabay

मोदी सरकार जल्द ही सोने से जुड़ी एक खास योजना पेश कर सकती है। इससे आपको काफी फायदा होगा क्योंकि इसके तहत आप अपने अवैध सोने को वैध बना सकेंगे और सजा से बच जाएंगे। सरकार माफी योजना (एमनेस्टी प्रोग्राम) लाने पर विचार कर रही है। इस स्कीम की मदद से सरकार टैक्स चोरी और सोने के आयात में कटौती करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए प्रस्ताव के तहत, सरकार की योजना है कि अवैध सोना रखने वाले लोगों से यह कहा जाए कि वे इसकी जानकारी टैक्स अथॉरिटी को दें। फिर पेनल्टी चुकाकर इन्हें वैध करा लें।

विज्ञापन


क्या है योजना?
इसके तहत आप पेनाल्टी चुकाकर अपने अवैध सोने को वैध बना सकेंगे। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि गैर-कानूनी सोना रखने वाले लोगों से यह कहा जाए कि वे इसकी जानकारी टैक्स अथॉरिटी को दें। फिर पेनल्टी चुकाकर इन्हें वैध करा लें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदल गए ये आठ बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रस्ताव अभी शुरुआती दौर में है। इस संदर्भ में सरकार संबंधित अधिकारियों के विचार ले रही है। मालूम हो कि साल 2015 में भी सरकार ने योजना पेश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली क्योंकि लोग सोने को छोड़ना नहीं चाहते थे। लोगों में आशंका थी कि अवैध सोने का खुलासा करने पर आयकर विभाग कार्रवाई कर सकता है।


प्रस्ताव के अनुसार, जो भी अवैध सोने की घोषणा करेगा, उसे कुछ सोना सरकार के पास रखना भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की योजना पेश करने में जोखिम है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय परिवारों के पास करीब 25 हजार टन सोना है, जो किसी भी देश में सोने का सबसे बड़ा निजी भंडार है।

यह भी पढ़ें: आज से बदल गया सैलरी से जुड़ा ये नियम, करते हैं नौकरी, तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी

500 ग्राम तक सोने पर आयकर नहीं
इस बीच आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि घर में कितना सोना रखने पर आपको टैक्स का भुगतान नहीं करना पड़ता। अगर किसी के घर में 500 ग्राम तक सोना है, तो वह आयकर के दायरे में नहीं आएगा। इस पर आय का स्रोत बताने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी, आयकर कानून के तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर में 500 ग्राम तक सोना बिना किसी आय प्रमाण के रख सकता है।

कितनी छूट
विवाहित महिलाएं : 500 ग्राम तक सोना रखने की छूट।
अविवाहित महिलाएं : 250 ग्राम तक।
पुरुष : बिना आय प्रमाण के 100 ग्राम तक।

यह भी पढ़ें: क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए आपके शहर का रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed