फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: आज से बदल गए ये आठ बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Sat, 01 Aug 2020 09:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
important changes from 1 august you must know including EPF LPG gas cylinder mimimum balance unlock 3 guidelines irda car insurance etc
आज से बदल गए ये आठ बड़े नियम - फोटो : pixabay

1 अगस्त 2020 यानी आज से भारत में आठ बड़े बदलाव हो गए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें कुछ बैंकों में मिनिमम बैलेंस, अनलॉक 3 के दिशा-निर्देश, RBL बैंक के बचत खाते पर ब्याज दर, EPF में योगदान, सुकन्या समृद्धि योजना, कार और दोपहिया वाहन खरीदना और ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।


 

important changes from 1 august you must know including EPF LPG gas cylinder mimimum balance unlock 3 guidelines irda car insurance etc
epfo

EPF में तीन महीने के लिए कटौती की सीमा समाप्त
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अंशदान में तीन महीने के लिए कटौती लागू करने का फैसला लिया था। जुलाई तक इसे 12 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी अंशदान करने का फैसला लिया गया। 31 जुलाई को यह अवधि समाप्त हो गई। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत की थी। 1 अगस्त से पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत आने वाले कर्मचारी और नियोक्ता के लिए योगदान फिर से 12-12 फीसदी हो गया है।


important changes from 1 august you must know including EPF LPG gas cylinder mimimum balance unlock 3 guidelines irda car insurance etc
Automobile sector - फोटो : Social Media

सस्ता होगा कार और दोपहिया वाहन खरीदना
अगर आप एक नई कार या मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक अगस्त से कार और टू-व्हीलर की इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव हो गया है। भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडा) एक अगस्त से मोटर थर्ड पार्टी और ओन डैमेज इंश्योरेंस में बदलाव किया है। इरडा के निर्देशों के मुताबिक, ग्राहकों को कार की खरीद पर तीन साल और दो-पहिया वाहनों की खरीद पर पांच साल का थर्ड पार्टी कवर लेना अनिवार्य नहीं होगा। इरडा ने इन वाहनों पर से पैकेज कवर को वापस लेने का फैसला किया है।

वापस लिया फैसला
जून में वाहनों पर ओन-डैमेज और लॉन्ग टर्म पैकेज थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी को वापस लेते हुए इरडा ने कहा कि इसकी वजह से वाहनों की कीमतें महंगी हो रही थी। इरडा के मुताबिक इससे ग्राहकों को वाहन खरीदने में आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव का सीधा असर वाहनों की कीमत पर पड़ेगा। आसान भाषा में कहें तो अब वाहन खरीदना पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
important changes from 1 august you must know including EPF LPG gas cylinder mimimum balance unlock 3 guidelines irda car insurance etc
रुपये - फोटो : pixabay

भारतीय बैंकों में मिनिमम बैलेंस  
कुछ भारतीय बैंकों में बचत खाते में मिनिमम मंथली बैलेंस को लेकर एक अगस्त से नियम बदल गए हैं। इनमें एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक शामिल है। इन बैंकों ने एक अगस्त से लेनदेन के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। इनमें से कुछ बैंक कैश निकालने और जमा करने पर फीस वसूलेंगे, वहीं कुछ बैंक मिनिमम बैलेंस बढ़ाने की तैयारी में है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बचत खाते वालों को मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस 2,000 रुपये रखने होंगे, पहले यह लिमिट 1,500 रुपये थी। कम बैलेंस होने पर बैंक मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में खाताधारकों से 75 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र में 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 20 रुपये हर महीने शुल्क लेगा।

यह भी पढ़ें: आपके पास है HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड, तो 1 सितंबर से लेट पेमेंट करना पड़ेगा महंगा

विज्ञापन
important changes from 1 august you must know including EPF LPG gas cylinder mimimum balance unlock 3 guidelines irda car insurance etc
अनलॉक 3 - फोटो : PTI

अनलॉक 3
देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते जो गतिविधियां थम गई थीं उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला गया है। इस प्रक्रिया को सरकार ने अनलॉक नाम दिया है। आज अनलॉक का दूसरा चरण समाप्त हो रहा है और एक अगस्त से तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

यह भी पढ़ें: आज से बदल गया सैलरी से जुड़ा ये नियम, करते हैं नौकरी, तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी

इन दिशा-निर्देशों में सरकार ने कई राहतें दी हैं। एक ओर जहां नाइट कर्फ्यू (रात में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध) को हटा दिया गया है वहीं दूसरी ओर पांच अगस्त से जिम और योग संस्थानों को खुलने की अनुमति भी दे दी है। कंटेनमेंट जोन में सरकार ने 31 तक सख्त लॉकडाउन जारी रहने की बात कही है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन के बाहर भी अभी कई गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

किसकी इजाजत नहीं, कहां जारी रहेंगे प्रतिबंध...

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों में साफ किया गया है कि मेट्रो रेल के संचालन पर प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा। 
  • मनोरंजन पार्क, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थिएटर, ऑडिटोरियम और बार आदि को भी अभी खुलने की अनुमति नहीं दी गई है। 
  • भीड़ जुटाने वाले सभी कार्यक्रम और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। इनमें धार्मिक, राजनीतिक, खेल संबंधी, सांस्कृतिक और मनोरंजन संबंधी आयोजन भी शामिल हैं। 
  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी अभी नहीं खुलेंगे. गृह मंत्रालय ने कहा है कि शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed