फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG Cylinder Price August 2020 check rates in your city

क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए आपके शहर का रेट

Sat, 01 Aug 2020 09:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Aug 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
LPG Cylinder Price August 2020 check rates in your city
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में अगस्त में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में मामूली बदलाव हुआ है। पिछले दो महीनों से कंपनियां इसकी कीमत में वृद्धि कर रही थीं।

विज्ञापन


जुलाई में इतना बढ़ा था दाम
जुलाई में देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए थे। आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर एक रुपये महंगा हो गया था। कोलकाता में चार रुपये, मुंबई में 3.50 रुपये और चेन्नई में चार रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 594 रुपये, कोलकाता में इसका दाम 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये का हो गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से देश में हो रहे हैं ये आठ बड़े बदलाव, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर


19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में मामूली बदलाव 
19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में कंपनियों ने मामूली बदलाव किया है। दिल्ली में यह 1135.50 रुपये, कोलकाता में 1198.50 रुपये, मुंबई में 1091 रुपये और चेन्नई में 1253 रुपये का हो गया है। जुलाई के मुकाबले इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। जुलाई में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1135.50 रुपये, कोलकाता में 1197.50 रुपये, मुंबई में 1090.50 रुपये और चेन्नई में 1255 रुपये थी। 

यह भी पढ़ें: इस महीने निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले ही देख लें छुट्टियों की ये लिस्ट

विमान ईंधन का भाव तीन फीसदी बढ़ा
तेल कंपनियों ने विमान ईंधन का भाव शनिवार को तीन फीसदी बढ़ा दिया। विमान टर्बाइन ईंधन के भाव में दो महीनें में यह लगातार पांचवीं वृद्धि है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को जारी मूल्य समीक्षा संबंधी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन का भाव 1304.25 रुपये प्रति हजार लीटर या तीन फीसदी बढ़ा कर 43,932.53 रुपये प्रति किला लीटर कर दिया गया है। पिछली बार गत 16 जुलाई को विमान ईंधन का भाव 1.5 फीसदी (635.47 रुपये प्रति हजार लीटर) बढ़ाया गया था। पिछली चार बार की मूल्य समीक्षा में विमान ईंधन का भाव प्रति हजार लीटर कुल मिला कर 22,483.91 रुपये बढ़ गया था। 

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

यह भी पढ़ें: आपके पास है HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड, तो 1 सितंबर से लेट पेमेंट करना पड़ेगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed