Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India footprint in Canadian market Eyeing $50 billion in trade major deal between two nations expected soon

कनाडा के बाजार में बढ़ेगी भारत की धमक: 50 अरब डॉलर के कारोबार पर नजर; दोनों देशों के बीच जल्द होगी बड़ी डील

Tue, 24 Nov 2026 02:32 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 24 Nov 2026 02:32 PM IST
सार

भारत और कनाडा प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। दोनों देशों के बीच छठे दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और साल के अंत तक समझौता करने का लक्ष्य है। इसके जरिए 2030 तक द्विपक्षीय कारोबार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने, निवेश बढ़ाने और व्यापार के नए अवसर पैदा करने की योजना है।

विज्ञापन
India footprint in Canadian market Eyeing $50 billion in trade major deal between two nations expected soon
भारत कनाडा व्यापार समझौता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में एक बार फिर गर्मजोशी लौटती दिखाई दे रही है। दोनों देश लंबे समय से अटकी व्यापार समझौते की बातचीत को जल्द पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि दोनों देशों के अधिकारी इसे अंतिम दौर में बता रहे हैं। भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर रोजाना बातचीत हो रही है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। कोशिश है कि इस साल के अंत तक बातचीत पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन


छह दौर की बातचीत पूरी, अब अंतिम सहमति पर नजर
भारत और कनाडा के अधिकारियों के बीच 11 से 20 नवंबर तक छठे दौर की बातचीत हुई। इसमें व्यापार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें सामानों की खरीद-बिक्री, सेवाओं का कारोबार, निवेश, बौद्धिक संपदा अधिकार, व्यापार नियम और आयात-निर्यात से जुड़े विवाद जैसे विषय शामिल रहे। दोनों देश चाहते हैं कि इस समझौते से कारोबार के नए रास्ते खुलें और निवेश को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन


दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने की समीक्षा
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार उपमंत्री ग्लेन प्यूर्विस और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान समझौते को लेकर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। लगातार हो रही बैठकों से साफ है कि दोनों देश बातचीत को जल्द नतीजे तक पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में थम गई थी बातचीत, अब फिर शुरू हुई कोशिश
भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते को लेकर पहले भी बातचीत हुई थी, लेकिन साल 2023 में कनाडा ने इसे रोक दिया था। इसके बाद वैश्विक व्यापार की परिस्थितियों में काफी बदलाव आया। सप्लाई चेन यानी सामानों की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने और नए व्यापारिक साझेदार तलाशने की जरूरत बढ़ी। इसी को देखते हुए दोनों देशों ने इस साल फिर से बातचीत शुरू करने का फैसला किया। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस समझौते की औपचारिक शुरुआत की थी।

2030 तक 50 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य
दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी कारोबार को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, फिलहाल व्यापार के आंकड़े इस लक्ष्य से काफी दूर हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और कनाडा के बीच कारोबार 8.23 प्रतिशत घटकर 7.95 अरब डॉलर रह गया, जबकि 2024-25 में यह 8.66 अरब डॉलर था। इसमें भारत ने 4.67 अरब डॉलर का सामान कनाडा को भेजा, जबकि 3.28 अरब डॉलर का आयात किया। इस तरह भारत के पक्ष में 1.38 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष रहा।

भारत के लिए कनाडा क्यों है अहम बाजार?
करीब 4.16 करोड़ की आबादी और 2.34 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला कनाडा भारतीय कारोबारियों के लिए बड़ा बाजार है। वहां 4.25 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और भारतीय समुदाय की भी अच्छी-खासी मौजूदगी है। भारत कनाडा को दवाइयां, मशीनों के पुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लोहा-इस्पात, कपड़े, रत्न-आभूषण, समुद्री उत्पाद और ऑटो पार्ट्स भेजता है। वहीं कनाडा से भारत में दालें, खाद, खासकर पोटाश, खनिज ईंधन, लकड़ी का गूदा, हीरे, मशीनरी और विमान के पुर्जे आते हैं।

सेवाओं के कारोबार में भी बड़ी हिस्सेदारी
दोनों देशों के बीच केवल सामान का ही नहीं, सेवाओं का कारोबार भी काफी अहम है। भारत कनाडा को आईटी, दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाओं के साथ कारोबारी सेवाएं देता है। साल 2025 में दोनों देशों के बीच सेवाओं का कुल कारोबार करीब 14 अरब डॉलर रहा। इसमें भारत ने लगभग 3.2 अरब डॉलर की सेवाओं का निर्यात किया, जबकि करीब 11 अरब डॉलर की सेवाओं का आयात किया।


ये भी पढ़ें: बिसलेरी विवाद: 14 महीने पुराने सैंपल पर अब हंगामा क्यों? जानें बोतलबंद पानी के बाजार में मची हलचल की कहानी 

निवेश बढ़ाने के लिए भी अलग समझौते की तैयारी
व्यापार समझौते के साथ-साथ दोनों देश निवेश को सुरक्षित बनाने के लिए एक अलग द्विपक्षीय निवेश संरक्षण समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं। अप्रैल 2000 से जून 2026 के बीच कनाडा ने भारत में 4.8 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया है। कनाडा भारत में 16वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। भारत में 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां काम कर रही हैं, जबकि 1,000 से अधिक कंपनियां भारतीय बाजार में कारोबार बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही हैं। ऐसे में प्रस्तावित समझौता दोनों देशों के व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर खोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed