फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chanda Kochhar reached ED with husband for questioning in ICICI Videocon loan case

बैंक ऋण धोखाधड़ी मामला: दूसरे दिन चंदा व दीपक कोचर से ईडी ने की आठ घंटे पूछताछ

Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chanda Kochhar reached ED with husband for questioning in ICICI Videocon loan case

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर बैंक ऋण धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। सोमवार को भी ईडी ने इनसे आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। मंगलवार को पहला मौका था जब दोनों से दिल्ली में पूछताछ हुई। एजेंसी ने मार्च में इनमें मुंबई में पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


कोचर और उनके पति मंगलवार सुबह 11:30 बजे ईडी के खान मार्केट स्थित मुख्यालय पहुंचे। हालांकि यह मालूम नहीं लग सका कि सोमवार को एजेंसी ने क्या सवाल पूछे थे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दोनों से वीडियोकॉन समूह के साथ निजी और आधिकारिक लेनदेन पर पूछताछ हुई थी। साथ ही धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत जांच अधिकारी ने दोनों के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


ईडी दीपक कोचर के भाई राजीव कोचर से भी मामले में कई दफा पूछताछ कर चुकी है। साथ ही सीबीआई ने भी राजीव से सवाल-जवाब किए थे। राजीव कोचर सिंगापुर स्थित एविस्टा एडवाजरी के संस्थापक हैं और सीबीआई ने ऋण ‘रीस्ट्रक्चरिंग’ में उनकी कंपनी की भूमिका के संबंध पूछताछ की थी।  इससे पहले मार्च में ईडी ने मुंबई और औरंगाबाद में चंदा कोचर, उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के स्थानों पर तलाशी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति में अनियमितताओं की जांच के लिए चंदा कोचर, दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।  एजेंसी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed