फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Capital expenditure not cut, rises to Rs 11.21 lakh crore for FY26: Sitharaman

Capex: 'पूंजीगत व्यय में नहीं की गई कटौती', वित्त मंत्री बोलीं- FY26 के लिए यह बढ़कर 11.21 लाख करोड़ रुपये

Tue, 01 Apr 2025 03:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

Capex: राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि 2024-25 में पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये होगा। वित्त मंत्री ने बताया है कि  पूंजीगत व्यय में बिल्कुल भी कटौती नहीं की गई है। इस दौरान वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि भारत के बाद दुनिया में चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Capital expenditure not cut, rises to Rs 11.21 lakh crore for FY26: Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI

विस्तार

पूंजीगत व्यय में कटौती नहीं की गई है, बल्कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इसे बढ़ाकर 11.21 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है और इसी वर्ष पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को दिए जाने वाले ऋण में भी आनुपातिक वृद्धि की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि 2024-25 में पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, इस साल बजट में यह 11.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसलिए, पूंजीगत व्यय में बिल्कुल भी कटौती नहीं की गई है।’’
विज्ञापन


Tariff: ट्रंप की धमकियों के बीच सरकार ने किया टैरिफ का बचाव, मंत्री बोले- हम घरेलू उद्यागों की रक्षा चाहते
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंजीगत व्यय के लिए ब्याज मुक्त 50 वर्षीय विशेष सहायता योजना के अंतर्गत राज्यों को दिए जाने वाले ऋण में आनुपातिक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, "इसलिए, पूंजीगत व्यय में कटौती करना हमारे लिए संभव नहीं है।" सीतारमण वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

चिदंबरम ने वित्त वर्ष 2025 के लिए संशोधित बजट अनुमान में पूंजीगत व्यय को 11.11 लाख करोड़ रुपये से घटाकर 10,18,429 करोड़ रुपये करने का कारण पूछा था। इसी तरह, उन्होंने बताया कि राज्यों को मिलने वाली विशेष सहायता को वित्त वर्ष 2025 के लिए संशोधित बजट अनुमान में 3,90,778 करोड़ रुपये से घटाकर 2,99,891 करोड़ रुपये कर दिया गया था।
 
Biz Updates: महुआ मोइत्रा-सेबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, हाईकोर्ट से पूर्व सेबी प्रमुख बुच को राहत


एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र इस बात की निगरानी करता है कि राज्य पूंजीगत व्यय या किसी अन्य चीज के लिए धन का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब धन भेजा जाता है, तो मुझे तुरंत पता नहीं चलता कि इसका उपयोग पूंजीगत व्यय के लिए किया गया है या नहीं।" उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे समय बीतने के साथ, विभिन्न डिजिटल तरीकों से जब व्यय के लिए विशिष्ट नोडल खातों में धनराशि डाली जाती है, तो केंद्र को पता चलता है कि पैसा कहां खर्च हुआ।

वित्त मंत्री बोलीं- भारत के पास दुनिया में चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि भारत 658.8 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने के लिए देश के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने सदस्यों को विदेशी मुद्रा भंडार और चालू खाता घाटे पर उनकी चिंताओं से अवगत कराया।

वित्त मंत्री ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहती हूं कि 25 मार्च, 2025 तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार 658.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। किसी भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में हम चौथे सबसे बड़े देश हैं। इसका मतलब है कि हमारे पास जो विदेशी मुद्रा भंडार है, वह हमारे 11 महीने के आयात का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त है।" वित्त मंत्री ने कहा, "हालांकि, विदेशी मुद्रा भंडार में थोड़ी गिरावट आई है, फिर भी आज स्थिति यह है कि विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में हम चौथे सबसे बड़े देश हैं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed