फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business news updates NCLAT dismisses appeal to stay insolvency proceedings against Indrajit Power

NCLAT: इंद्रजीत पावर के खिलाफ नहीं रुकेगी दिवालियापन की कार्यवाही, एनसीएलएटी ने खारिज की अपील

Sun, 12 Jan 2025 01:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

एनसीएलटी के आदेश को कंपनी के निलंबित बोर्ड के निदेशक राजीव मुंजाल ने एनसीएलएटी में चुनौती दी। अब एनसीएलएटी ने भी कंपनी की दिवालियापन कार्यवाही को जारी रखने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Business news updates NCLAT dismisses appeal to stay insolvency proceedings against Indrajit Power
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने कर्ज में डूबी थर्मल पावर कंपनी इंद्रजीत पावर के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। एनसीएलएटी ने कहा कि एनसीएलटी ने कोई गलती नहीं की है। यस बैंक ने 1 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र स्थित कंपनी इंद्रजीत पावर के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू की थी। एनसीएलटी की मुंबई शाखा ने कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया। एनसीएलटी के आदेश को कंपनी के निलंबित बोर्ड के निदेशक राजीव मुंजाल ने एनसीएलएटी में चुनौती दी। अब एनसीएलएटी ने अपने आदेश में दिवालियापन कार्यवाही को बरकरार रखा है। 
विज्ञापन


331 करोड़ रुपये की ऋण चूक का है मामला
एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने 7 जनवरी, 2025 को अपने फैसले में कहा, 'अपीलकर्ता (निदेशक) का यह कहना कि वह समझौता करने का प्रस्ताव कर रहे हैं, इससे साफ होता है कि ऋण और चूक की गई है। ऐसे में हमें इस अपील पर विचार करने के लिए कोई अच्छा आधार नहीं दिखता।' यस बैंक ने इंद्रजीत पावर के खिलाफ 331.41 करोड़ रुपये की चूक का दावा किया है। इंद्रजीत पावर वर्तमान में महाराष्ट्र के वर्धा में 85 मेगावाट का कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट संचालित करती है। एनसीएलएटी के समक्ष अपनी याचिका में मुंजाल ने कहा कि वह समझौता करने के लिए कदम उठा रहे हैं। एनसीएलएटी ने इसके लिए कई अवसर दिए हैं। अंतिम अवसर 1 अक्टूबर, 2024 और 5 नवंबर, 2024 को दिए गए थे। अब अपीलीय न्यायाधिकरण ने अपील को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed