फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda report: Despite rising prices of vegetables and pulses June retail inflation remain over 2Pc

Report: सब्जी-दालों की कीमतें बढ़ने के बावजूद 2.6 फीसदी रहेगी खुदरा महंगाई, लगातार 5वें माह RBI के दायरे में

Sat, 05 Jul 2025 06:01 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:01 AM IST
सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, जून में जरूरी वस्तुओं के दाम घटे हैं, जिसका असर आंकड़ों पर दिखेगा। बेहतर उत्पादन से सब्जियों और दालों की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में मासिक आधार पर सामान्य मौसमी वृद्धि देखी जा रही है। सालाना आधार पर इनके दाम घटे हैं।

विज्ञापन
Bank of Baroda report: Despite rising prices of vegetables and pulses June retail inflation remain over 2Pc
खुदरा महंगाई दर (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

सब्जियों और कुछ दालों की कीमतों में तेजी के बावजूद जून की खुदरा महंगाई 2.6 फीसदी रह सकती है। यह लगातार पांचवां महीना होगा, जब महंगाई दर आरबीआई के तय दायरे चार फीसदी के अंदर रहेगी। मई में यह घटकर 2.82 फीसदी रह गई थी जो छह वर्षों में सबसे कम थी।

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, जून में जरूरी वस्तुओं के दाम घटे हैं, जिसका असर आंकड़ों पर दिखेगा। बेहतर उत्पादन से सब्जियों और दालों की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में मासिक आधार पर सामान्य मौसमी वृद्धि देखी जा रही है। सालाना आधार पर इनके दाम घटे हैं। जून और जुलाई में इन वस्तुओं की कीमतों में उलटफेर की सामान्य मौसमी प्रवृत्ति से टमाटर, प्याज और आलू पर बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि पहली कटाई अवधि समाप्त होने वाली है। हालांकि, मुद्रास्फीति के लिए दृष्टिकोण आरामदायक बना है। जुलाई, 2025 में भी महंगाई दर कम रह सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले: 153 देश भारत से खिलौना आयात कर रहे, सरकार क्षेत्र के लिए एक और योजना लाने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना आधार पर कुल प्रमुख 20 कमोडिटी में से 11 की कीमतों में जून में गिरावट दिखी है। इसमें प्याज और आलू के खुदरा भाव जून में 26.1 और 20.3 फीसदी घटे हैं। टमाटर के भाव सालाना आधार पर सस्ता होने के बावजूद मासिक आधार पर जून में 36.1 फीसदी बढ़े हैं। 


अरहर दाल के दाम सबसे ज्यादा घटे
दालों में भी गिरावट देखी जा रही है। सबसे अधिक गिरावट अरहर में आई है। जून में इसके भाव 23.8 फीसदी घटे हैं, जो मई में 18.9 फीसदी घटे थे। लगातार चौथे महीने दोहरे अंकों की गिरावट आई है। अन्य दालों में उड़द 8.5%, मसूर 6.7% और मूंग 6.6% फीसदी सस्ती हुई है।

ये भी पढ़ें: CCI: अल्ट्राटेक की बढ़ीं मुश्किलें; प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का आरोप, सीसीआई ने मांगे वित्तीय दस्तावेज

अनाज की खुदरा कीमतों में भी गिरावट
अनाज की खुदरा कीमत में भी नरमी देखी गई है। जून में चावल की कीमत में 5.1% घटी हैं। गुड़ और नमक पैक जैसी विविध वस्तुओं के लिए कीमतें काफी हद तक नियंत्रित रहीं। खाद्य तेलों की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। आलू के लिए भी पिछले दो महीनों में कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। प्याज की कीमतें अभी भी सीमित हैं, जिसमें -0.4% की गिरावट आई है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed