फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal says 153 countries importing toys from India govt preparing to bring another incentive scheme

पीयूष गोयल बोले: 153 देश भारत से खिलौना आयात कर रहे, सरकार क्षेत्र के लिए एक और योजना लाने की तैयारी में

Fri, 04 Jul 2025 11:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 11:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार खिलौना क्षेत्र के लिए अब एक नई प्रोत्साहन योजना शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे भारतीय खिलौने और बेहतर बन सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य डिजाइन सुधारने, गुणवत्ता बढ़ाने, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना है।

विज्ञापन
Piyush Goyal says 153 countries importing toys from India govt preparing to bring another incentive scheme
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारत का खिलौना उद्योग, जो पहले दूसरे देशों से आयात पर निर्भर था, अब घरेलू स्तर पर विनिर्माण कर रहा है और 153 देशों को निर्यात कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज दिल्ली में 16वें टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव लगातार नीतिगत समर्थन, गुणवत्ता मानकों के प्रवर्तन और स्थानीय विनिर्माण समूहों को मजबूत करने से संभव हुआ है। 

विज्ञापन


मंत्री गोयल ने बताया कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) से भारत में अच्छी गुणवत्ता वाले खिलौने बनने लगे हैं और हमारे खिलौने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की 1.4 बिलियन की आबादी एक बड़ा कैप्टिव मार्केट प्रदान करती है, जो विनिर्माण को बढ़ाने के लिए एक स्वाभाविक लाभ प्रदान करती है। इस पैमाने के साथ, उद्योग लागत दक्षता प्राप्त कर सकता है और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बन सकता है। उन्होंने कहा कि बड़ा घरेलू बाजार न केवल विस्तार का समर्थन करता है, बल्कि इसके लिए आधार का काम भी करता है।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा कि अगर भारतीय कंपनियां अच्छी ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और मजबूत डिजाइन पर ध्यान दें, तो भारतीय खिलौने विदेशों में और ज्यादा पसंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CCI: अल्ट्राटेक की बढ़ीं मुश्किलें; प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का आरोप, सीसीआई ने मांगे वित्तीय दस्तावेज

खिलौना उद्योग की तरक्की देश के विकास की मिसाल
गोयल ने बताया कि खिलौना उद्योग की यह तरक्की देश के विकास की एक मिसाल है। उन्होंने याद दिलाया कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान शुरू किया था, तो कुछ लोगों को शक था कि भारतीय चीजें विदेशी सामान का मुकाबला नहीं कर पाएंगी। लेकिन आज 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने के साथ, देश में बने खिलौनों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।


स्टार्टअप्स को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से हुआ फायदा
पीयूष गोयल ने बताया कि खिलौनों के नए आइडिया लाने वाले स्टार्टअप्स को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से फायदा हुआ है, जिसमें बिना किसी जमानत के लोन मिल रहा है और इस योजना को अब 20 साल तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई मंत्रालय ने देशभर में 18 खिलौना क्लस्टरों को सपोर्ट दिया है, जिससे लोकल फैक्ट्रियां और उद्योग बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें: Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़ा, 702.78 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

नई प्रोत्साहन योजना शुरू करने की तैयारी में सरकार
मंत्री ने कहा कि इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार खिलौना क्षेत्र के लिए अब एक नई प्रोत्साहन योजना शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे भारतीय खिलौने और बेहतर बन सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य डिजाइन सुधारने, गुणवत्ता बढ़ाने, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना है। मंत्री ने भरोसा जताया कि अगर नवाचार, गुणवत्ता और बाजार विस्तार पर ध्यान दिया गया, तो भारत का खिलौना उद्योग दुनिया में एक बड़ी पहचान बना सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed