Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government Makes Weekly Stock Disclosure Mandatory to Curb Pulse Hoarding

दालों की कीमतों पर सरकार सख्त: हर शुक्रवार बताना होगा कितना है स्टॉक; जमाखोरी रोकने के लिए बड़ा फैसला

Sat, 14 Nov 2026 06:32 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 06:32 AM IST
सार

दालों की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सभी तरह की दालों के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। अब स्टॉकिस्ट, मिलर्स, आयातकों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के साथ बड़ी रिटेल चेन को हर शुक्रवार स्टॉक का ब्योरा देना होगा। देश में 38 लाख टन बफर स्टॉक और रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद दालें महंगी बनी हुई हैं। पिछले साल के मुकाबले आयात भी करीब 67 प्रतिशत बढ़ा है।
 

विज्ञापन
Government Makes Weekly Stock Disclosure Mandatory to Curb Pulse Hoarding
बाजार में बिक रहा दाल-संवाद

विस्तार

देश में दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और बाजार में कृत्रिम किल्लत व जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाया है। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद, सरकार ने सभी प्रकार की दालों के लिए अनिवार्य स्टॉक घोषणा की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत अब देश के सभी स्टॉकिस्ट, मिलर्स, आयातकों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ बड़ी रिटेल चेन को भी प्रत्येक शुक्रवार दालों के स्टॉक की जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन


तीन घंटे चली उच्चस्तरीय बैठक में किया गया फैसला
शुक्रवार को उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और दाल मिलर्स, आयातकों, ट्रेडर्स, डीलर्स व बड़ी रिटेल चेन के प्रतिनिधियों के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन बैठक चली। इस बैठक में बाजार में दालों की उपलब्धता और खुदरा कीमतों की समीक्षा की गई। सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से स्टॉक की सही जानकारी दें और बाजार में आपूर्ति को सुचारू बनाए रखें। सरकार का मानना है कि इस साप्ताहिक खुलासे से बाजार में दालों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


बंपर उत्पादन और भारी आयात के बावजूद क्यों महंगी हैं दालें?
सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंपर पैदावार और भारी स्टॉक के बावजूद उपभोक्ताओं को महंगी दालें क्यों खरीदनी पड़ रही हैं। केंद्र के पास अभी 38 लाख टन दालों का सुरक्षित बफर स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दालों के आयात में करीब 67 फीसद की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और यह आयात कम कीमतों पर किया गया है। चालू वर्ष के दौरान देश में दालों का कुल उत्पादन लगभग 374 लाख मीट्रिक टन हुआ है, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक है। अकेले उड़द के उत्पादन में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक बाजारों से भी सप्लाई की स्थिति अच्छी रही है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों का ऊंचा बने रहना पूरी तरह से कृत्रिम प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed