फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air fare hike drastically in summer holidays on these routes

Air fare hike: गर्मियों में हवाई यात्रा का है प्लान, तो जेब पर पड़ सकता है भारी, पांच गुना तक बढ़ा किराया

Mon, 29 May 2023 03:34 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 29 May 2023 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Air fare hike: विमानन क्षेत्र की विश्लेषक फर्म सीरियम के आंकड़ों के बताते हैं कि दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर किराया पिछले एक माह में करीब 400 फीसदी तक बढ़कर 16,585 रुपये तक हो चुका है। 24 अप्रैल को दिल्ली-पुर्ण के बीच किराया 5,048 था। लेकिन 24 मई तक यह किराया 15,093 हो गया है...
loader
Air fare hike drastically in summer holidays on these routes
Air fare hike - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। गो-फर्स्ट एयरलाइन के बंद होने बाद भारतीय विमानन कंपनियों ने यात्रियों को राहत देने के लिए मुख्य रूटों पर जरूर नई उड़ानें शुरू की है। लेकिन इन मार्गों पर एयरलाइन कंपनियों ने किराये में पांच गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। इससे छुट्टियों में घूमने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बढ़ते हवाई किराये का मामला नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए भी चिंता विषय बना हुआ है। मंत्रालय ने विमानन कंपनियों से ऐसे रूट्स पर हवाई किराये को औसत स्तर पर रखने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: Flight : गर्मी में महंगा हुआ हवाई सफर, बंगलुरू का किराया 15 हजार से ज्यादा

विमानन क्षेत्र की विश्लेषक फर्म सीरियम के आंकड़ों के बताते हैं कि गो-फर्स्ट दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर एक सप्ताह में 50 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती थी। इसी वजह से गो-फर्स्ट कंपनी का छठा सबसे बड़ा रूट बन गया था। गो-फर्स्ट के दिवालिया प्रक्रिया में जाने के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर प्रति सप्ताह 14 नई उड़ानें की शुरू की हैं। इस रूट पर किराया पिछले एक माह में करीब 400 फीसदी तक बढ़कर 16,585 रुपये तक हो चुका है। इसी तरह गो-फर्स्ट अप्रैल में दिल्ली-पुणे रूट पर प्रति सप्ताह 52 उड़ानें संचालित करती थी। लेकिन किसी भी विमान कंपनी ने इस रूट पर रूटीन सेवा के अलावा कोई अतिरिक्त फ्लाइट सेवा शुरू नहीं की है। इसी कारण इस रूट पर किराया बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। 24 अप्रैल को दिल्ली-पुर्ण के बीच किराया 5,048 था, लेकिन 24 मई को यह किराया 15,093 रुपये तक हो गया है।

अमर उजाला से चर्चा में ट्रेवल जानकार कहते हैं कि गो फर्स्ट जो सस्ती विमान सेवाओं के लिए जाना जाता है, लोगों ने अपने बजट के हिसाब से उसमें बुकिंग करवाई थी। लेकिन अब गो फर्स्ट का सस्ता किराया उनके लिए काफी महंगा पड़ रहा है। एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी विमान सेवाओं में अपनी टिकट बुकिंग करवानी पड़ रही है। यात्रियों से डेढ़ से पांच गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है। दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। खासकर उन रूट्स पर, जहां गो-फर्स्ट का दबदबा था। गो-फर्स्ट का परिचालन बंद होने से अन्य फ्लाइटों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसलिए कई रूटों पर हवाई किराये में वृद्धि देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Go First Airlines: गो फर्स्ट ने बिगाड़ा गर्मी की छुट्टी का मजा, इन शहरों में 40 फीसदी तक महंगा हुआ हवाई किराया

इन मार्गों में दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-गोवा और दिल्ली-लेह मार्ग शामिल हैं। इनके लिए अचानक या तत्काल यात्रा करने पर यात्रियों से लिया जाने वाला किराया 50 फीसदी तक महंगा हो गया है। गो-फर्स्ट एयरलाइन का दिल्ली-श्रीनगर मार्ग और मुंबई-गोवा सबसे व्यस्त रूट था। इस रूट पर अन्य कंपनियों ने फ्लाइट तो बढ़ाई हैं, लेकिन किराए में भी काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। दिल्ली से श्रीनगर के बीच फ्लाइट का किराया 18 से 20 हजार तक हो गया है। जबकि मुंबई से गोवा के बीच किराया पांच से सात हजार के बीच है।

बढ़ते किराये पर मंत्रालय ने दी ये सलाह

इधर, विमानन मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को उड़ाने बढ़ाने की सलाह दी है। लेकिन नई विमानों की कमी के वे ज्यादा कुछ करने की स्थिति में नहीं हैं। जिन रूट्स पर गो-फर्स्ट प्रमुख कंपनी थी। वहां मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि टिकटों का मूल्य की ऊपरी सीमा बहुत अधिक न हो। ऊपरी सीमा और निचली सीमा के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। हवाई किराया औसत ही रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed