Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China, Japan Lead 14 Nations in Opposing Trump’s New Tariff Plan; What Is India’s Stand?

ट्रंप के खिलाफ चीन-जापान ने खोला मोर्चा: 14 देशों ने किया अमेरिकी टैरिफ का विरोध, भारत ने क्या रुख अपनाया?

Thu, 26 Nov 2026 04:49 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 26 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ चीन, जापान, सिंगापुर और मलेशिया समेत कई देशों ने विरोध जताया है। अमेरिका ने 14 अर्थव्यवस्थाओं पर जरूरत से ज्यादा उत्पादन करने का आरोप लगाया है। भारत ने भी इस आरोप को खारिज किया है और अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने की बात कही है। आखिर ट्रंप प्रशासन ने किन देशों को निशाना बनाया है और भारत इस विवाद को कैसे सुलझाना चाहता है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
China, Japan Lead 14 Nations in Opposing Trump’s New Tariff Plan; What Is India’s Stand?
ट्रंप के नए टैरिफ से फिर बढ़ा व्यापार युद्ध का खतरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है। चीन, जापान समेत अमेरिका के 14 व्यापारिक साझेदारों ने नए आयात शुल्क लगाने की योजना का विरोध किया है। इन देशों ने अमेरिकी प्रशासन के उस आरोप को भी गलत बताया है, जिसमें कहा गया है कि उनके यहां जरूरत से ज्यादा सामान बनाया जा रहा है। भारत ने भी इस आरोप को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। हालांकि, चीन और जापान की तरह भारत ने सीधे टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय अमेरिका के साथ बातचीत से विवाद सुलझाने पर जोर दिया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने किन देशों पर लगाया ज्यादा उत्पादन का आरोप?

  • ट्रंप प्रशासन ने कई महीनों तक जांच करने के बाद 14 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर का कहना है कि इन देशों की विनिर्माण नीतियां अनुचित हैं और अमेरिकी कारोबार को नुकसान पहुंचाती हैं। नए आयात शुल्क अगले साल की शुरुआत में लागू होने की संभावना है।
  • विज्ञापन
  • फरवरी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के पिछले साल लगाए गए व्यापक टैरिफ के ज्यादातर हिस्से को रद्द कर दिया था। अब प्रशासन नए कानूनी आधार के तहत इन शुल्कों को दोबारा लागू करने की तैयारी कर रहा है। निशाने पर आए 14 देशों और अर्थव्यवस्थाओं में चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, कंबोडिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड, ताइवान और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


चीन और जापान ने अमेरिकी फैसले का विरोध क्यों किया?

  • चीन पर 20 प्रतिशत और जापान पर 15 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। चीन ने जरूरत से ज्यादा उत्पादन के आरोप को गलत आधार बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन इस आरोप को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि टैरिफ और व्यापार युद्ध किसी के हित में नहीं हैं।
  • जापान ने भी अमेरिका के सामने औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा कि उनके देश में न तो बाजार को अनुचित तरीके से नियंत्रित करने वाली नीतियां हैं और न ही संरचनात्मक रूप से जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता। सिंगापुर पर 20 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव है। उसने भी निराशा जताई है। मलेशिया ने कहा कि उसके विनिर्माण क्षेत्र में ऐसा अतिरिक्त उत्पादन नहीं है, जिससे वैश्विक बाजार प्रभावित हो।


भारत ने ट्रंप के टैरिफ पर क्या रुख अपनाया?
भारत ने अमेरिका के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि देश के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक रूप से जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता नहीं है। जांच के दौरान भारतीय वाणिज्य विभाग ने भी अमेरिका के सामने यही पक्ष रखा था। भारत का कहना है कि उसकी आर्थिक नीतियां वैश्विक बाजार को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बनाई गई हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत चल रही है। ऐसे में व्यापार से जुड़े विवादों का समाधान इसी बातचीत के दायरे में किया जाना चाहिए। भारत ने जल्द से जल्द समझौता पूरा करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। भारत के लिए यह मुद्दा इसलिए अहम है, क्योंकि अमेरिका की ओर से भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव सामने आया है। व्यापार समझौता होने पर इसे 17 प्रतिशत तक सीमित रखने की बात कही गई है।



नए टैरिफ से वैश्विक बाजार पर क्या असर पड़ेगा?
ट्रंप प्रशासन के निशाने पर आए 14 देश और अर्थव्यवस्थाएं मिलकर दुनिया की करीब आधी अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इनके साथ व्यापारिक तनाव बढ़ने का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ सकता है। कैपिटल इकोनॉमिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री स्टीफन ब्राउन के मुताबिक, नए टैरिफ उतने चिंताजनक नहीं हैं, जितने पहली नजर में दिखाई देते हैं। ये जुलाई में जबरन श्रम से जुड़े आरोपों के आधार पर घोषित पुराने शुल्कों की जगह ले सकते हैं, न कि उनके ऊपर अतिरिक्त शुल्क बनेंगे। हालांकि, इससे सामान की कीमतें बढ़ सकती हैं और अगले साल भी महंगाई का दबाव बना रह सकता है। इस बीच अमेरिका और चीन ने 10 जनवरी 2027 को समाप्त होने वाली व्यापारिक सहमति को दो महीने बढ़ा दिया है। दोनों देश करीब 60 अरब डॉलर के गैर-संवेदनशील उत्पादों की पारस्परिक सूची पर शुल्क घटाने के लिए भी सहमत हुए हैं। वहीं, थाईलैंड ने 18 प्रतिशत तक टैरिफ के प्रस्ताव को उम्मीद से बेहतर बताया है और अपने निर्यात उत्पादों के लिए अतिरिक्त छूट हासिल करने की कोशिश जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed