फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   bombay high court started auction process for pune based sahara ambey valley project

सहारा को बॉम्बे HC का झटका, एंबी वैली की नीलामी के लिए रखा 37,392 करोड़ बेस प्राइस

Mon, 14 Aug 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 14 Aug 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
bombay high court started auction process for pune based sahara ambey valley project
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तीन दिन बाद सहारा समूह की एंबी वैली प्रोजेक्ट की नीलामी का आदेश दिया है। ऑफिशियल लिक्विडेटर के कार्यालय ने एंबी वैली सिटी की नीलामी के लिये 37,392 करोड़ का रिजर्व कीमत रखी है। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सहारा ने एंबी वैली की नीलामी को स्थगित करने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


पढ़ें- सहारा-सेबी केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की स्टे ऑर्डर की अपील, जल्द नीलाम होगी एंबी वैली
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने एंबी वैली की नीलामी पर रोक लगाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद एंबी वैली की नीलामी पर से सारे गतिरोध खत्म हो गए हैं और जल्द ही एंबी वैली की नीलामी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एंबी वैली की नीलामी रोकने के लिए अर्जी दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को बड़ा झटका देते हुए एंबी वैली प्रॉपर्टी की नीलामी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 

पढ़ें- एंबे वैली को बचाने के लिए सुब्रत सहारा ने SC में दायर की अर्जी


सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को सात अगस्त तक 1,500 करोड़ जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाया। 25 जुलाई को सहारा मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर सहारा ने 7 अगस्त तक कोर्ट में 15,00 करोड़ जमा नहीं किए तो सहारा समूह की पुणे स्थित एंबी वैली को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 11 सितम्बर को होगी।

सहारा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वो निवेशकों के पैसे लौटाने के काम में तेजी ला रहा है और निवेशकों के पैसों को जल्द लौटा देगा। ऐसे में सुप्रीम को एंबी वैली की नीलामी होने से रोके। पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की बात मानने से इनकार करते हुए स्टे आर्डर की याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर समूह ने 17 अप्रैल तक 5,092.64 करोड़ रुपए सेबी के पास जमा नहीं कराए तो फिर वो एंबी वैली को नीलाम करने की कारवाई शुरू कर देगी। और अब एंबी वैली की नीलामी का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed