{"_id":"598aa7054f1c1b8f338b4777","slug":"sahara-case-supreme-court-to-hear-plea-on-aamby-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबे वैली को बचाने के लिए सुब्रत सहारा ने SC में दायर की अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एंबे वैली को बचाने के लिए सुब्रत सहारा ने SC में दायर की अर्जी
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
सुब्रत रॉय सहारा
- फोटो : pti
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एंबे वैली की नीलामी रोकने के लिए अर्जी दायर की है। जिस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि एंबे वैली प्रॉपर्टी की नीलामी से संबंधित अर्जी पर जल्द सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Sahara case- SC said we will hear your plea very soon. Sahara mentioned before SC seeking not to auction the Aamby Valley property.
— ANI (@ANI) August 9, 2017विज्ञापन
इस दौरान निवेशकों का पैसा लौटाने पर सहारा ने कहा कि वह निवेशकों का पैसा वापस लौटाने की प्रक्रिया में तेजी से काम कर रहा है।
Sahara case: Sahara said before SC that it was in the process of repayment of funds to its investors.
— ANI (@ANI) August 9, 2017
इससे पहले अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर समूह ने 17 अप्रैल तक 5,092.64 करोड़ रुपए सेबी के पास जमा नहीं कराए तो फिर वो एंबी वैली को नीलाम करने की कारवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 2012 में सेबी ने सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन, सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट और उनके प्रोमोटर सुब्रत रॉय के साथ तीन निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन सभी पर शेयर बाजार में कंपनी लिस्ट किए बिना निवेशकों से पैसे उगाही करने का आरोप है।