फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Break on the rise in the stock market Sensex fell by 500 points Nifty also fell heavily

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Fri, 24 Dec 2021 10:41 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Dec 2021 10:41 AM IST
सार

Stock Market Open: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही इस तेजी पर ब्रेक लग गया। कुछ देर के कारोबार के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक तक टूट गया, जबकि एनएसई के निफ्टी में 157 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। 

विज्ञापन
Break on the rise in the stock market Sensex fell by 500 points Nifty also fell heavily
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही इस तेजी पर ब्रेक लग गया। कुछ देर के कारोबार के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक तक टूट गया, जबकि एनएसई के निफ्टी में 157 अंकों की गिरावट आई। फिलहाल, सेंसेक्स 498.22 अंक या 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 56,817.06 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 157.20 अंक  या 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 16,915.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांकों ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 251.83 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 57,567.11 के स्तर पर खुला था, वहीं निफ्टी ने 76.90 अंक  या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17,149.50 के स्तर पर शुरुआत की थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 16 बढ़त में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में एचसीएल टेक का शेयर 3 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक 1 फीसदी ऊपर है। एशियन पेंट्स, विप्रो, डॉ. रेड्डी, नेस्ले और इंफोसिस में भी तेजी दिख रही है। 
विज्ञापन


इसके विपरीत, निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 बढ़त में और 27 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और अन्य हैं। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार ने तेज शुरुआत करके अंत तक तेजी का सिलसिला जारी रखा। कारोबारी दिन समाप्त होने के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 384.72 अंक या 0.68 फीसदी बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार बनाए रखा था। निफ्टी 117.15 अंक या 0.69 फीसदी की उछाल के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed