{"_id":"623b68d089318c60da63d90f","slug":"stcok-market-open-today-bse-sensex-nse-nifty-latest-news-update-here-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार: लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे
Thu, 24 Mar 2022 09:22 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:22 AM IST
सार
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 57,304 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 111 अंक की कमी लेते हुए 17,135 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 57,304 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 111 अंक की कमी लेते हुए 17,135 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
विज्ञापन
बीते सत्र 304 अंक टूटा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि बीते कारोबरी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई थी, लेकिन बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई का सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़कर खुलने के बाद कारोबार के अंत में 304.48 अंक टूटकर 57,684.82 अंक पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 123 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 69.85 अंक की गिरावट के साथ 17,245.65 अंक पर बंद हुआ था।
विज्ञापन