{"_id":"5fafdaac8ebc3e91b537e931","slug":"silver-gold-price-today-14-november-2020-latest-price-diwali-muhurat-trading-session-gold-silver-mcx-rise-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र: सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र: सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी, जानिए कितना है दाम
Sat, 14 Nov 2020 06:55 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 14 Nov 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
दिवाली पर आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर विशेष एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में सोना वायदा 0.25 फीसदी बढ़कर 51,050 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 0.32 फीसदी बढ़कर 63940 प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
पिछले सत्र में सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा था, जबकि चांदी 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर, Pfizer वैक्सीन के सकारात्मक अंतरिम परिणामों की सूचना के बाद, सोने की कीमत 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी है। Pfizer और BioNTech एसई ने सोमवार को कहा था कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन प्रारंभिक परीक्षण के परिणामों के आधार पर 90 फीसदी से अधिक प्रभावी थी।
विज्ञापन
लेकिन बाद में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा औप अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद से सोने की कीमत में उछाल आया। इसके साथ ही सोने को कमजोर अमेरिकी डॉलर से भी सहारा मिला।
विज्ञापन
भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई।