फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark sensex settled at red mark all sectors ended low

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 549 अंक लुढ़का सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद

Fri, 15 Jan 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 15 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark sensex settled at red mark all sectors ended low
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 549.49 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49034.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक (1.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 14433.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि फिलहाल घरेलू बाजार उत्साहजनक नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सुस्ती
अमेरिका में नए राहत पैकेज का असर विश्वभर के बाजारों में देखने को मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.68 फीसदी नीचे बंद हुआ है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.09 फीसदी नीचे और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सपाट बंद हुआ था। जबकि, हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 0.41 फीसदी की बढ़त रही। कल अमेरिकी बाजारों में भी डाओ जोंस 69 अंक नीचे बंद हुआ था और नैस्डैक 0.12 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


GDP से अधिक हुआ शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप
एक दशक से भी ज्यादा समय बाद ऐसा हुआ है जब शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देश की जीडीपी से भी अधिक हो गया। इससे पहले साल 2007 में ऐसा देखने को मिला था, जब कंपनियों की बाजार हसियत देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 100 फीसदी से अधिक हो गई थी। नेशनल स्टैटेस्टिक ऑफिस (NSO) के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी 195 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप से कम है। 14 जनवरी 2021 को मार्केट कैप 197 लाख करोड़ रुपये रहा था, यानी देश की जीडीपी कुल मार्केट कैप की तुलना में 99 फीसदी है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, आईटीसी, ग्रासिम, भारती एयरटेल और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, गेल और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39.73 अंक (0.08 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49544.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.00 फीसदी के बदलाव के साथ 14595.60 के स्तर पर था। इसके बाद दोपहर 2.29 बजे सेंसेक्स 550.61 अंक (1.11 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49033.55 के स्तर पर था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 91.84 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 49584.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 30.75 अंक (0.21 फीसदी) की तेजी के साथ 14595.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed