फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: 21 may 2021 closing Indian benchmark ended high

बाजार में चौतरफा खरीदारी: 975 अंक उछला सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद

Fri, 21 May 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 21 May 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 975.62 अंक यानी 1.97 फीसदी ऊपर 50540.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 269.25 अंक यानी 1.81 फीसदी की तेजी के साथ 15175.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: 21 may 2021 closing Indian benchmark ended high
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 50,000 के पार पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 975.62 अंक यानी 1.97 फीसदी ऊपर 50540.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 269.25 अंक यानी 1.81 फीसदी की तेजी के साथ 15175.30 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी। सबसे ज्यादा उछाल बैंकिंग इंडेक्स में आया।

विज्ञापन


एसबीआई के शेयरों को लगे पंख
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में 80 फीसदी की तेजी आई और यह 6,450.75 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल आया और यह 5.06 फीसदी ऊपर 404 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 384.55 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में बैंक का बाजार पूंजीकरण 3.58 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ग्रासिम, पावर ग्रिड, आईओसी, डॉक्टर रेड्डी और इचर मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353.22 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 49918.08 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 104.20 अंक (0.70 फीसदी) ऊपर 15010.20 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed