169 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के करीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 168.62 अंकों की बढ़त के साथ 39784.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 11922.70 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, बीपीसीएल, कोल इंडिया, गेल और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को एनर्जी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, इंफ्रा, मेटल, आईटी और एफएमसीजी शामिल हैं।
39912.35 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 296.45 अंकों की बढ़त के साथ 39912.35 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.10 अंकों की बढ़त के बाद 11956.80 के स्तर पर खुला था।