फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Plunges 236 Points On Profit Booking After Eight Consecutive Days Of Gains In The Stock Markets

शेयर बाजार में लगातार आठ दिन तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स 236 अंक गिरा

Thu, 12 Nov 2020 07:19 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 12 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Sensex Plunges 236 Points On Profit Booking After Eight Consecutive Days Of Gains In The Stock Markets
Sensex

नरम वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार आठ दिन की तेजी के बाद गिरावट रही। वित्तीय शेयरों में भी दबाव रहा। इससे सेंसेक्स 236 अंक लुढ़क गया।

विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा कि सरकार द्वारा नये राहत उपायों की घोषणा निवेशकों को लुभाने में असफल रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 466.12 अंक गिर गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ वापसी की और अंतत: 236.48 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 43,357.19 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी इसी तरह 58.35 अंक यानी 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर 12,690.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर सर्वाधिक करीब तीन प्रतिशत की गिरावट में रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरवट दर्ज की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर तेजी में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत व्यवसाय के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, ‘‘पिछले आठ कारोबारी दिन तेजी जारी रहने के बाद, घरेलू शेयर बाजारों ने आखिरकार आज विराम ले लिया। वित्तीय शेयरों में मुनाफा वसूली दिखी।’’

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा आत्मानिर्भर भारत 3.0 के तहत राजकोषीय प्रोत्साहन की घोषणा मुख्य रूप से रोजगार सृजन और देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित रही। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये कई उपायों की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लंबे और सख्त लॉकडाउन के बाद मजबूती से उबर रही है। 

उन्होंने रोजगार के अवसर देने वाले प्रतिष्ठानों के लिये सब्सिडी की घोषणा की। सब्सिडी के तहत दो साल के लिये कर्मचारियों के साथ-साथ नियोक्ताओं के भविष्य निधि योगदान को सरकार की तरफ से जमा किया जायेगा।


एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहे। जापान का निक्की बढ़त में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट में चल रहे थे। इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 43.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed