Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी 24300 के करीब
Sensex Opening Bell: सुबह 9.20 मिनट पर सेंसेक्स 170 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 79,829 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 24 अंक या 0.1% टूटकर 24,300 के पास कारोबार करता दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई बाजारों में कमजोरी के भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को कमजोरी के साथ खुले। इस दौरान इंडेक्स हेवीवेट शेयरों आईसीआईसीअई बैंक, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों के कमजोर होने से बाजार नीचे फिसल गया। सुबह 9.20 मिनट पर सेंसेक्स 170 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 79,829 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 24 अंक या 0.1% टूटकर 24,300 के पास कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, इंफोसिस, रिलायंड इंडस्ट्रीज और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा कमजोर हुए। दूसरी ओर, एचयूएल, टाटा मोटर्स, आईटीसी और एमएंडएम के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे। शुरुआती कारोबार में टाइटन के शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट आई। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में अपने ज्वेलरी बिजनेस में कमजोर ग्रोथ का अनुमान जताया है। इससे बाजार में निवेशकों के बीच निराशा दिखी।
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे