{"_id":"60a72f0f8ebc3e29b5737288","slug":"sensex-nifty-stock-market-share-market-today-on-may-21st-2021-indian-indices-opening-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: आज हरे निशान पर खुला बाजार, लेकिन सेंसेक्स अब भी 50 हजार के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: आज हरे निशान पर खुला बाजार, लेकिन सेंसेक्स अब भी 50 हजार के नीचे
Fri, 21 May 2021 09:24 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 21 May 2021 09:24 AM IST
सार
सेंसेक्स 353.22 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 49918.08 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 104.20 अंक (0.70 फीसदी) ऊपर 15010.20 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 353.22 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 49918.08 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.20 अंक (0.70 फीसदी) ऊपर 15010.20 के स्तर पर खुला। आज 1275 शेयरों में तेजी आई, 259 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 49 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, रिलायंस, एसबीआई, आईटीसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, ओएनजीसी, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, एम एंड एम और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज ऑटो, टीसीएस और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 201.52 अंक (0.41 फीसदी) ऊपर 49766.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 29.70 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 14935.70 पर खुला था।
विज्ञापन
बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 159.12 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 30.50 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला।
गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.05 के स्तर पर बंद हुआ था।