फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Update Share Market News Today

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन बाजार की छलांग, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 17600 के पास

Fri, 03 Mar 2023 04:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 03 Mar 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Update Share Market News Today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने दम दिखाया है। शुक्रवार के दिन सेंसेक्स 899.62 अंकों की बढ़त के साथ 59,808.97 अंकों पर पहुंच गया। निफ्टी में 272.45 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 17594.35 अंकों के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। शुक्रवार को कारोबारी सेशन के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 16 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं यूनियन बैंक के शेयर नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


# हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन

सकारात्मक वैश्विक रुझानों से बाजार को मिली मजबूती
शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान निवेशकों की संपत्ति करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। माना जाा रहा है कि बाजार की तेजी के पीछे सकारात्मक वैश्विक रुझान और घरेलू कारक दोनों थे। डाऊ जोंस में एक प्रतिशत की तेजी बाद भारतीय बाजार को सकारात्मक रुझान मिले जिससे घरेलू इक्विटी मार्केट हरे निशान पर खुला था  बाजार के ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी दिखी। बाजार की मजबूती में पीएसयू बैंकों और अदाणी समूह के शेयरों में उछाल का योगदान रहा। शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 63 पैसे मजबूत होकर 81.97 के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 17 प्रतिशत का उछाल आया। अदाणी समूह के 10 में से छह शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अपर सर्किट लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 3.43 लाख करोड़ बढ़कर 264.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 26 के शेयर हरे निशान में बंद हुए। एसबीआई में सर्वाधिक 5.11 फीसदी बढ़त रही।

तेजी की अन्य प्रमुख वजहें

  • अदाणी समूह के शेयरों में विदेशी निवेश की रिपोर्ट से सरकारी बैंकों में तेजी आई।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली से बाजार की धारणा को और बल मिला।
  • सेवा क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी, 2023 में 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।
  • अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 फीसदी घटकर 84.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


अदाणी के सभी शेयरों में बढ़त, 6 अपर सर्किट में
अदाणी समूह के सभी शेयरों में तेजी बनी हुई है। शुक्रवार को 10 कंपनियों के शेयरों में 6 में अपर सर्किट रहा। अदाणी इंटरप्राइजेज सर्वाधिक 16.97 फीसदी बढ़त में रहा। शेयरों में तेजी से समूह की बाजार पूंजी 68,000 करोड़ बढ़कर 8.54 लाख करोड़ पहुंच गई। इससे गौतम अदाणी की संपत्ति 5.4 अरब डॉलर बढ़कर 43.3 अरब डॉलर पहुंच गई।

एलआईसी ने की नुकसान की भरपाई
अदाणी समूह के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने नुकसान की भरपाई कर ली। समूह में एलआईसी का निवेश मूल्य 24 फरवरी को घटकर 29,893.13 करोड़ रह गया, जबकि खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये था। अब एलआईसी का निवेश मूल्य शुक्रवार के बंद भाव पर 39,068.34 करोड़ रुपये है। इस तरह, उसे करीब 9,000 करोड़ का लाभ हो रहा है।

फिक्स्ड इनकम के लिए लंदन, दुबई व अमेरिका में रोड शो
हिंडनबर्ग रिपोर्ट से उपजी अनिश्चितता दूर करने और फिक्स्ड इनकम निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अदाणी समूह 7 से 15 मार्च तक लंदन, दुबई और अमेरिका सहित कई देशों में रोड शो आयोजित करेगा। वहीं, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अदाणी पोर्ट्स के परिदृश्य को संशोधित कर नकारात्मक कर दिया है।



रुपया 63 पैसे मजबूत, एक महीने के उच्च स्तर पर
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 63 पैसे मजबूत होकर एक महीने के उच्च स्तर 81.97 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल और ताजा विदेशी निवेश से धारणा मजबूत हुई, जिससे रुपये को समर्थन मिला। सेवा क्षेत्र में मजबूत पीएमआई आंकड़ों से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.28 पर खुला।

सोना 160 व चांदी 220 रुपये महंगी
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 160 रुपये महंगा होकर 55,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चांदी भी 220 रुपये महंगी होकर 64,700 रुपये प्रति किलोग्राम रही। एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर सोना 1,843 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed