{"_id":"6463557adff18d6deb044c26","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-nifty-50-news-and-updates-today-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार को रास नहीं आया मंगलवार, सेंसेक्स 413 अंक टूटा, निफ्टी 18300 के नीचे पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार को रास नहीं आया मंगलवार, सेंसेक्स 413 अंक टूटा, निफ्टी 18300 के नीचे पहुंचा
Tue, 16 May 2023 03:55 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 16 May 2023 03:55 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 413.24 (0.66%) अंकों की गिरावट के साथ 61,932.47 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 112.35 (-0.61%) अंक फिसलकर 18,286.50 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 413.24 (0.66%) अंकों की गिरावट के साथ 61,932.47 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 112.35 (-0.61%) अंक फिसलकर 18,286.50 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार की बिकवाली में ऑटो, फाइनेंशियल सेक्टर और बैंकिंग क्षेत्र शेयरों में तेज बिकवाली दिखी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों से बाजार पर दबाव बनता दिखा।
विज्ञापन
मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
।
विज्ञापन
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार गिरावट के कारण सोना और चांदी के भाव नरम पड़े
अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 175 रुपये की गिरावट के साथ 74,075 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।