{"_id":"5a0d42a84f1c1b6e548bd549","slug":"noumura-partners-with-startup-firms-to-give-it-solutions-to-stock-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक मार्केट को आईटी सॉल्युशंस देने के लिए नोमुरा ने की 8 स्टार्टअप से पार्टनरशिप","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
स्टॉक मार्केट को आईटी सॉल्युशंस देने के लिए नोमुरा ने की 8 स्टार्टअप से पार्टनरशिप
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
वैश्विक निवेश बैंक नोमुरा ने अपने इंडिया फिनटेक प्रोग्राम के तहत आठ स्टार्टअप की पहचान की है, जिसका उद्देश्य पूंजी बाजार एवं निवेश बैंकिंग (सीएमआईबी) के लिए अनूठे सॉल्युशंस का निर्माण करना है।
विज्ञापन
कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि भारत में ‘वॉयेजर-नोमुरा फिनटेक पार्टनरशिप’ को इस साल की शुरुआत में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सीएमआईबी के लिए अनूठे सॉल्यूशंस का निर्माण करना है, जिनका इस्तेमाल कंपनियों तथा वित्तीय सेवा उद्योग में हो सके।
विज्ञापन
नोमुरा ने कहा कि इन आठ स्टार्टअप का चयन 150 से अधिक वैश्विक आवेदकों में से किया गया है, जिन्होंने ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ विकसित करने के लिए नोमुरा के साथ 10 सप्ताह से अधिक समय के लिए मिलकर काम किया था।
विज्ञापन
चिन्हित आठ स्टार्टअप में दातुम सॉल्यूशंस, रिकमेंडर लैब्स, सेंसफोर्थ, सिमिलिटी, स्ट्राइड डॉट एआई, सुुरूकाम, तुकीताकी तथा वीफ्रेज हैं। नोमुरा होल्डिंग्स में इनोवेशन के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक यो अकातसुका ने कहा कि भारत में वॉयेज पहल वित्तीय नवाचार को वैश्विक स्तर पर लाने की हमारी प्रतिबद्धता का संकेत है।