{"_id":"5edb20c4a041f753cc5a0474","slug":"gujarat-government-may-increase-vat-on-petrol-diesel-know-the-rates-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राज्य में जल्द ही महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितनी है कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
इस राज्य में जल्द ही महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितनी है कीमत
Sat, 06 Jun 2020 10:21 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक 1.0 की शुरुआत होने से देश में तेल की मांग में सुधार आया है। इसलिए आने वाले दिनों में तेल विपणन कंपनियां इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। हालांकि आज इसके दाम स्थिर हैं। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए शुक्रवार वाली कीमत ही चुकानी होगी।
विज्ञापन
गुजरात में जल्द बढ़ सकते हैं दाम
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने पर विचार कर रही है। गुजरात सरकार अभी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 21 फीसदी कर वसूलती है। इसमें 17 फीसदी वैट और चार फीसदी उपकर है। पटेल ने कहा कि गुजरात में वैट की दरें और ईंधनों की कीमतें, दोनों देश में सबसे कम हैं। उन्होंने कहा, 'गुजरात में ईंधन की कीमतें देश में सबसे कम हैं, क्योंकि हमारा वैट भी सबसे कम है। कुछ विशेषज्ञों ने वैट को बढ़ाने और इसे अन्य राज्यों के बराबर लाने का सुझाव दिया है। इससे हमें कोरोना वायरस से लड़ने के साथ-साथ अतिरिक्त व्यय की भरपाई करने में मदद मिलेगी।' हालांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पैन कार्ड से जुड़े ये नियम आपके लिए जानना है जरूरी, लग सकता है 10000 का जुर्माना
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 73.30, 78.32 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 68.21 और 68.22 रुपये है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।