फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैन कार्ड से जुड़े ये नियम आपके लिए जानना है जरूरी, लग सकता है 10000 का जुर्माना

Sat, 06 Jun 2020 09:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 06 Jun 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
important rules about pan card aadhaar card or you have to pay fine
पैन कार्ड

वित्त मंत्री ने हाल ही में तत्काल ई-पैन कार्ड बनवाने की सुविधा पेश की है। इससे नया पैन कार्ड बनवाना न सिर्फ आसान हो गया है, बल्कि इसके लिए किसी दस्तावेज की भी जरूरत नहीं है और यह सुविधा मुफ्त है। आयकर विभाग के मुताबिक, नए ई-पैन कार्ड को पुराने लैमिनेटेड पैन कार्ड के बराबर बनाया गया है। हालांकि आयकर नियमों के तहत हर कोई ई-फाइलिंग पोर्टल से नया पैन बनवाने को आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसे में ई-पैन कार्ड बनवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

important rules about pan card aadhaar card or you have to pay fine
पैन कार्ड

दो पैन कार्ड पर 10 हजार जुर्माना
जिनके पास पहले से पैन कार्ड मौजूद हैं वे तत्काल ई-पैन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। अगर आवेदन कर नया पैन कार्ड बनवा लिया और आपके पास दो पैन कार्ड पकड़े जाते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा 272 बी (1) के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

important rules about pan card aadhaar card or you have to pay fine
आधार कार्ड

वैध आधार कार्ड होना जरूरी
आवेदन के लिए वैध आधार जरूरी है। आयकर विभाग भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सभी पहचान संबंधी विवरण प्राप्त करने और ई-केवाईसी पूरा करने के लिए जानकारियां मांगता है। आवेदन के दौरान किसी भी फॉर्म को ना तो भरने की जरूरत है और ना ही दस्तावेज जमा करने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
important rules about pan card aadhaar card or you have to pay fine
केवाईसी

ई-केवाईसी के लिए मोबाइल नंबर जरूरी
इस सुविधा के लिए सिर्फ आधार कार्ड होना काफी नहीं है। दरअसल, मोबाइल नंबर को 12 अंक के संख्यात्मक पहचान संख्या से जोड़ा जाना चाहिए। आयकर विभाग लिंक्ड फॉर्म मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजता है, जिसके बिना ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 40: कम समय में ज्यादा पैसे जमा करने का फॉर्मूला, मिलेगा सरकारी बैंकों से ज्यादा लाभ

विज्ञापन
important rules about pan card aadhaar card or you have to pay fine
आधार-पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

इस प्रारूप में भरें जन्म तिथि
आवेदन से पहले इसकी जरूर जाच करें कि आपकी जन्मतिथि आधार कार्ड डाटा बेस में DD-MM-YY प्रारूप में है या नहीं। कुछ पुराने आधार कार्ड में केवल जन्म का साल होता है। ना की जन्म की पूरी तारीख जरूरत पड़ने पर इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट पर ऑनलाइन बदलवा सकते हैं।

18 साल से अधिक उम्र होना जरूरी
तत्काल ई-पैन के आवेदन की सुविधा के लिए जरूरी है कि आवेदन कर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इसके अलावा यह सुविधा केवल व्यक्तियों और कंपनियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) और साझेदारी कंपनियों आदि के लिए ही उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed